Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च

Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है...

Xiaomi Mi Band 3 को मी 8 और मीयूआई 10 के साथ 31 मई को किया जाएगा लॉन्च

Xiaomi Mi Band 3

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 का कंपनी की सालाना कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना तय
  • Xiaomi Mi Band 3 की भारत में उपलब्धता पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
  • खुद सीनियर वीपी और सीईओ ने कर दी है बैंड को लेकर पुष्टि
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 3 को कंपनी शाओमी के 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में उतारेगी। कंपनी ने Xiaomi Mi Band 3 को लेकर अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। हालांकि, इस वियरेबल को लेकर कंपनी ने स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी नहीं दी है। साथ ही Xiaomi Mi Band 3 की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने ऑरिजिनल मी बैंड को अप्रैल 2015 में उतारा था।

बाद में दो साल बाद मी बैंड 2 पेश किया गया। साथ ही मी बैंड एचआरएक्स एडिशन ने साल 2017 में दस्तक दी। कंपनी ने भारतीय बाज़ार में मी बैंड 2 कीमत में कटौती कर पेश किया था। अब शाओमी के सीईओ ली जुन और सीनियर वीपी वैंग ज़ेंग ने खुलासा किया है कि Xiaomi Mi Band 3 को शाओमी मी 8 और मीयूआई 10 के साथ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

Mi 8 फ्लैगशिप के साथ शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी थी कि वह मीयूआई 10 को अपने सालाना समारोह में पेश करेगी। सीईओ ली जुन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी Mi बैंड 3 लेकर आ रही है। इसी तरह वेंग ज़ेंग ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि Mi बैंड 3 वियरेबल 31 मई को दस्तक देगा।

बता दें कि वियेरेबल के बाज़ार ने तेज़ी पकड़ी है और साल 2018 की पहली तिमाही में यह 35 फीसदी की तेज़ी से बढ़ा है। Xiaomi के लिए Mi Band 3 लॉन्च करने का यह मुफीद वक्त है। यह जानकारी कैनालिस की रिपोर्ट में सामने आई है। ऐप्पल और शाओमी मिलकर वियरेबल बाज़ार पर 36 फीसदी की हिस्सेदारी 'हथिया' चुके हैं।  ऐप्पल ने करीब 40 लाख के करीब ऐप्पल वॉच शिपमेंट किए, जबकि शाओमी का यह आंकड़ा 37 लाख रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Band 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh की बैटरी 
  2. PlayStation Free Games: अप्रैल महीने में फ्री खेल सकते हैं ये 3 धांसू गेम्स! लेकिन केवल...
  3. Cyber Fraud: ज्यादा पैसा कमाने के लालच में 25 भारतीय गए थाईलैंड, बुरे फंसे!
  4. Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे
  5. Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
  7. बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े
  8. Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल
  9. Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च
  10. Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »