• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 15 साल में पहली बार इतने करीब होंगे धरती और मंगल ग्रह, आप देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

15 साल में पहली बार इतने करीब होंगे धरती और मंगल ग्रह, आप देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

31 जुलाई 2018 की रात को मंगल ग्रह पृथ्वी के बेहद करीब होगा। देखा जाए तो बीते 15 साल में दोनों ग्रह इतने करीब कभी नहीं आए। धरती के एक तरफ मंगल ग्रह होगा और दूसरी तरफ सूरज।

15 साल में पहली बार इतने करीब होंगे धरती और मंगल ग्रह, आप देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • 31 जुलाई को मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी 57.6 मिलियन किलोमीटर होगी
  • अक्टूबर 2020 तक यह Mars और Earth के बीच सबसे कम दूरी होगी
  • 2003 में दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 56 मिलियन किलोमीटर थी
विज्ञापन
31 जुलाई 2018 की रात को मंगल ग्रह पृथ्वी के बेहद करीब होगा। देखा जाए तो बीते 15 साल में दोनों ग्रह इतने करीब कभी नहीं आए। धरती के एक तरफ मंगल ग्रह होगा और दूसरी तरफ सूरज। तीनों ही खगोलीय पिंड एक सीधी रेखा में रहेंगे। भले ही पृथ्वी और मंगल ग्रह बीते 15 साल में सबसे करीब होंगे, लेकिन उनके बीच की दूरी 57.6 मिलियन किलोमीटर होगी। अक्टूबर 2020 तक यह Mars और Earth के बीच सबसे कम दूरी होगी। लेकिन इस दौरान मंगल ग्रह की झलक ऐसी होगी जो अगले 15-17 साल में नहीं देखने को मिलेगी। 27 जुलाई को जिन लोगों ने रात में चंद्र ग्रहण देखा था, उन्हें लाल ग्रह के नाम से बुलाए जाने वाले मंगल ग्रह की भी झलक मिली होगी। यह चंद्रमा के ठीक नीचे मौज़ूद था।

15 साल में पहली बार धरती का मंगल ग्रह के इतने करीब आना अपने आप एक यादगार खगोलीय घटना है। लेकिन 2003 में दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 56 मिलियन किलोमीटर थी। नासा की मानें तो 60,000 साल में पहली बार मंगल और धरती इतने करीब आए थे और ऐसी परिस्थिति फिर 2287 में हो सकती है।    

ऐसा क्यों होता है?
अन्य ग्रहों की तरह पृथ्वी और मंगल अंडाकार कक्षा में घूमते हैं। जब मंगल ग्रह अपनी कक्षा में सूर्य के निकटतम बिंदु पर होता है, तब पेरीहेलिक ऑपोज़ीशन होता है। ऐसी परिस्थिति 27 जुलाई 2018 को बनी, यानी चंद्र ग्रहण की रात। उस समय, दोनों ग्रहों के बीच की दूरी आज की से अधिक थी। लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि धरती के सबसे नज़दीक होने का मतलब यह नहीं है कि यह सबसे चमकीला भी होगा। वास्तव में, ग्रह की सबसे अच्छी दृश्यता 27 जुलाई से 30 जुलाई तक होने का अनुमान था।

कहां से मिलेगी इस अनोखे खगोलीय घटना की झलक
धरती को मंगल के इतने करीब देखने की सबसे बेहतरीन जगह दक्षिणी गोलार्द्ध है। इसका अर्थ है कि भारत इस दिव्य घटना के लिए सबसे अच्छे स्थान पर नहीं है। हालांकि, दृश्यता बहुत खराब नहीं होगी। अनुमान लगाया गया है कि यह ग्रह भारत के सभी हिस्सों से आसानी से दिखाई देगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका या दक्षिण अमेरिका वाली बात नहीं होगी। ग्रह को देखने के लिए आपको एक बड़े लेंस (आकार में 6 से 8 इंच) वाले एक दूरबीन की आवश्यकता होगी। इसके बावज़ूद बादल बाधा डाल सकते हैं।


यदि आप ऑनलाइन ही मंगल को धरती के सबसे नज़दीक देखना चाहते हैं, तो आप YouTube लाइव स्ट्रीम पर भी घटना को देख सकते हैं। नासा की ग्रिफिथ वेधशाला इस खगोलीय घटना को लाइव स्ट्रीम करेगा। आप चाहें तो इस आर्टिकल में इंबेड किए गए वीडियो पर प्ले बटन दबाकर स्ट्रीम लाइव देख सकते हैं।

मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच लंबे समय तक दूरी कम रहेगी। आप सूर्यास्त के बाद से और सूर्योदय होने तक इस दृश्य को देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Work from Home: 2030 तक 9.2 करोड़ नौकरियों में नहीं जाना होगा ऑफिस!
  2. Bajaj Pulsar NS400Z: 1.85 लाख रुपये में लॉन्च हुई अब तक की सबसे पावरफुल पलसर, जानें खासियतें
  3. Zip फाइल के लिए इस सॉफ्टवेयर को यूज करने वालों के लिए सरकार की गंभीर चेतावनी!
  4. Amazon की सेल में 5,000 रुपये से कम प्राइस वाले ईयरफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. बिटकॉइन का प्राइस 2 महीने में पहली बार 60,000 डॉलर से नीचे गिरा
  6. Amazon की सेल में Sony, JBL, Boat और Sennheiser के हेडफोन पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. POCO F6 Pro में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर! लिस्टिंग से खुलासा
  8. Amazon Great Summer Sale 2024: ये हैं 4K स्मार्ट टीवी पर बेस्ट डील्स
  9. Vivo Y100 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस
  10. Amazon Great Summer Sale 2024: रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »