Lunar Eclipse 2020: 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला Chandra Grahan, जानें सबकुछ...

इस बार Chandra Grahan 10 जनवरी यानी शुक्रवार को लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होकर 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक लगा रहेगा।

Lunar Eclipse 2020: 10 जनवरी को लगेगा साल का पहला Chandra Grahan, जानें सबकुछ...

Lunar Eclipse 2020 on January 10: यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • CosmoSapiens इस खगोलीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे
  • एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों में भी यह Lunar Eclipse दिखेगा
  • 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को भी उपच्छाया ग्रहण लगेंगे
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्र ग्रहण ज़्यादा आम हैं। लेकिन खगोलीय घटना होने के कारण हर कोई इसका भी एक नज़ारा पाने के लिए आतुर होता है। साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 यानी शुक्रवार को लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। NASA ने इस खोगलीय घटना को ‘Wolf Moon Eclipse' का नाम दिया है। भारत में रहने वाले लोग भी Chandra Grahan 2020 को देख पाएंगे। इस बार एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों में भी इस Lunar Eclipse को देखा जा सकेगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 5 मिनट की होगी। यह पहला मौका है जब एक साल में चार Penumbral Lunar Eclipse होंगे।

What is a penumbral lunar eclipse?
उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब लगता है कि जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाता है। इस कारण सूरज की रोशनी के रास्ते में पृथ्वी आ जाती है। जिस कारण से चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। लेकिन इस उपच्छाया ग्रहण में चंद्रमा पर कोई प्रच्छाया नहीं होती। उपच्छाया ग्रहण होने के कारण यह खुले आंखों से नहीं दिखता। चंद्र ग्रहण के चरम पर चंद्रमा के 90 फीसदी हिस्से पर पृथ्वी की उपच्छाया होगी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस साल कुल चार उपच्छाया ग्रहण लगेंगे। 10 जनवरी के बाद 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को भी उपच्छाया ग्रहण लगेंगे।

January 2020 lunar eclipse date and timings?
जैसा कि हमने आपको बताया इस बार Chandra Grahan 10 जनवरी यानी शुक्रवार को लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होकर 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक लगा रहेगा।

10 जनवरी 2020 के उपच्छाया चंद्र ग्रहण को कहां और कैसे देखा जा सकेगा?
हमने आपको पहले भी बताया कि इस बार Chandra Garahan को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों में भी यह Lunar Eclipse दिखेगा। CosmoSapiens इस खगोलीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे। आप लेख में इंबेड किए गए वीडियो में इस लाइव देख पाएंगे।


What are the precautions one should take while watching the penumbral lunar eclipse?
सूर्य ग्रहण को लेकर जानकारों का कहना होता है कि उसे खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखने में कोई नुकसान नहीं होता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का Let Loose इवेंट आज होगा आयोजित, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम!
  2. TCL Thunderbird 100MAX टीवी 100 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Great Summer Sale 2024 का आखिरी दिन, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Samsung ने 55, 65 और 77 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किए नए एंट्री-लेवल OLED टीवी, जानें क्या कुछ है खास
  5. Sony Xperia 10 VI आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया नया फोन से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वर्टिकल एयर कंडीशनर, हवा से बैक्टीरिया को भी हटाता है!
  7. Black Shark ने लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच GS3, AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी लाइफ जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. जनवरी से अप्रैल… दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाला
  9. Apple का iPhone 15 Pro Max बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  10. Realme के GT Neo 6 में होगा Snapdragon 8s Gen 3
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »