Redmi लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लीक, RedmiBook 14 नाम से हो सकता है लॉन्च

Redmi के आगामी लैपटॉप को RedmiBook 14 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, जानें इनके बारे में।

Redmi लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लीक, RedmiBook 14 नाम से हो सकता है लॉन्च

Redmi लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लीक, RedmiBook 14 नाम से हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • RedmiBook 14 मेटल का बना हो सकता है
  • आगामी रेडमी लैपटॉप का वज़न 1.3 किलोग्राम हो सकता है
  • RedmiBook लैपटॉप का एक कलर वेरिएंट हो सकता है
विज्ञापन
Redmi के आगामी लैपटॉप को RedmiBook 14 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रेडमीबुक 14 को Redmi K20 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। RedmiBook 14 चीन में Xiaomi के रेडमी ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च होने वाला पहला लैपटॉप होगा। रेडमीबुक 14 के कथित स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। आइए अब आपको RedmiBook 14 के कथित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह के शुरुआत में RedmiBook 14 को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी रेडमीबुक 14 के कुछ स्पेसिफिकेशन को कंफर्म किया था। ब्लूटूथ लिस्टिंग से पता चला था कि RedmiBook 14 लैपटॉप ब्लूटूथ वर्जन 4.0 सपोर्ट से लैस हो सकता है। इशान अग्रवाल ने RedmiBook 14 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी MySmartPrice को दी है।

आगामी लैपटॉप 14 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है और इसके अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं- इंटेल कोर आई3, कोर आई5 और कोर आई7 मोबाइल प्रोसेसर। RedmiBook 14 के बेस वेरिएंट में इनबिल्ट ग्राफिक्स हो सकते हैं तो वहीं इसके महंगा वेरिएंट GeForce MX250 जीपीयू के साथ उतारा जा सकता है।

रेडमी लैपटॉप में 4 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। RedmiBook 14 लैपटॉप विंडोज़ 10 होम पर चलेगा। इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर और एसडी कार्ड स्लॉट हो सकता है। इसके अलावा लैपटॉप मेटल से बना होगा और इसका वज़न 1.3 किलोग्राम हो सकता है।

Redmi अपने आगामी लैपटॉप का केवल एक कलर वेरिएंट उतार सकती है- सिल्वर। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि RedmiBook 14 को कब लॉन्च किया जाएगा या इसकी कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedmiBook 14, Redmi, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
  2. PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप
  3. Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस
  4. iPhone यूजर्स को मिला WhatsApp का जबरदस्त सेफ्टी फीचर, यहां है इसे सेटअप करने का तरीका
  5. Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  6. Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत
  7. Hyundai और Kia अगले साल लाएगी पहली भारत में तैयार इलेक्ट्रिक कार
  8. क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे लोग, Rs 1.64 लाख करोड़ पहुंचा खर्च
  9. KBC 2024 Registration : ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ सीजन का ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कल से, ऐसे करें रजिस्‍टर
  10. BMW ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक i5, सिंगल चार्ज में 516 किलोमीटर की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »