Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट

Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है।

Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट
ख़ास बातें
  • Xiaomi India ने ट्विटर पर किया एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का ऐलान
  • स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था
  • शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 को भारत में फरवरी महीने के मध्य से Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यह जानकारी शाओमी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट ज़ारी करके दी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी ए3 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आता है और साथ में इसे दो साल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलने की गारंटी है। हालांकि, सितंबर महीने में गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए यह अपडेट जारी होने के करीब चार महीने बाद इस फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट मिल रहा है। वहीं, कंपनी के Redmi K20 Pro, Redmi K20, Mi 8 और Mi 9 को पहले ही एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 अपडेट मिल चुका है।

Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाओमी मी ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रिलीज करने की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है, “ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मी ए3 के लिए अपडेट फरवरी महीने के मध्य में उपलब्ध होगा।” कंपनी ने यह बात एंड्रॉयड 10 अपडेट को लेकर एक यूज़र को लेकर यह प्रतिक्रिया दी थी।

याद रहे कि Xiaomi Mi A3 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय मार्केट में Xiaomi की मी ए-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इसे पहले Mi A1 और Mi A2 लॉन्च किए गए थे। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान ही इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

भारतीय मार्केट में उपलब्ध अन्य एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 6.1 भी है जिसे हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला था और इसकी कीमत शाओमी के फोन से कम है।

Xiaomi ने इस हफ्ते ही शाओमी मी ए2 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा बिल्ड रिलीज किया था। यह जानकारी कंपनी ने गैजेट्स 360 को दी है। हालांकि, स्टेबल अपडेट को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  
  2. चीन ने WhatsApp और Threads को Apple App Store से हटाया, जानें कारण
  3. 6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ
  4. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग
  5. Honor X9b 5G पर बंपर छूट, Rs 18,999 में खरीदें! Amazon पर ऐसे मिलेगी डील
  6. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
  8. Gold Volcano : हर रोज Rs 5 लाख का सोना ‘हवा’ में उड़ा रहा यह ज्‍वालामुखी, जानें पूरी खबर
  9. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  10. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »