Xiaomi Redmi Note 5 को मिल रहा है मीयूआई 10 अपडेटः रिपोर्ट

अगर आप Xiaomi Redmi Note 5 इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ही अहम है। चीनी कंपनी ने इस फोन के लिए MIUI 10 स्टेबल अपडेट जारी किया है।

Xiaomi Redmi Note 5 को मिल रहा है मीयूआई 10 अपडेटः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 इस साल फरवरी में हुआ था लॉन्च
  • प्रीमियम Redmi Note 5 Pro को बीते हफ्ते ही मिला था यह अपडेट
  • Xiaomi Mi 5, Mi Mix 2S, Mi 8, Redmi Y2 को भी MIUI 10 स्टेबल अपडेट मिला
विज्ञापन
अगर आप Xiaomi Redmi Note 5 इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ही अहम है। चीनी कंपनी ने इस फोन के लिए MIUI 10 स्टेबल अपडेट जारी किया है। इस फोन के कई यूज़र का दावा है कि उनके रेडमी नोट 5 हैंडसेट को यह ओटीए अपडेट मिलने लगा है। दूसरी तरफ, MIUI India के ट्विटर अकाउंट से इस मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए जल्द ही MIUI 10 Global Stable ROM ज़ारी करने की जानकारी दी है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर है 10.0.2.0। गौर करने वाली बात है कि प्रीमियम Redmi Note 5 Pro को बीते हफ्ते ही लेटेस्ट मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हुआ था। हाल ही में Xiaomi Mi 5, Mi Mix 2S, Mi 8 और Redmi Y2 को मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट मिल चुका है।

इफ्तिखार आलम ने ट्विटर पर मीयूआई इंडिया के एक ट्वीट के जवाब में इस अपडेट की जानकारी दी। यूज़र द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस अपडेट में रेडमी नोट 5 के लिए अगस्त का सिक्योरिटी पैच भी आया है। इसका बिल्ड नंबर है MIUI 10 V10.0.2.0 OEGMIFH।

मी फोरम पर एक पोस्ट से इस अपडेट के साथ ओएस में होने वाले बदलाव का पूरा ब्योरा दिया गया है। इनमें फुल-स्क्रीन नेविगेशनल गेस्चर्स और यूआई शामिल हैं। नए नेचुरल साउंड सिस्टम के साथ क्लॉक और नोट्स ऐप पहले से बेहतर हो गए हैं। इस अपडेट को फेज़ के आधार पर रिलीज किया जाएगा। आप चाहें तो Settings > About Phone > System Updates में जाकर अपडेट के बारे में जांच सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 को इस साल फरवरी महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जिसका दाम 11,999 रुपये है।

याद रहे कि डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में 50,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. 24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा
  3. 75 हजार साल पहले जीवित रही महिला का चेहरा आया सामने!
  4. Sony Xperia 10 VI के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, तीन कलर वेरिएंट्स समेत सामने आया डिजाइन
  5. Amazon की समर सेल में 80,000 रुपये से कम के गेमिंग लैपटॉप पर बेस्ट डील्स
  6. Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Amazon Great Summer Sale 2024: 43 इंच Smart TV हुए सस्ते, कीमत 13 हजार से शुरू
  8. Amazon Great Summer Sale: 12GB RAM स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट
  9. Hisense ने लॉन्च किया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. Hamida Banu: Google ने बनाया भारत की पहली महिला पहलवान का Doodle, जानें इनके बारे में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »