Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 अपडेट मिलने की खबर

Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Redmi Note 3 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.1.1.0.MHOMIFI है।

Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 अपडेट मिलने की खबर

Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Redmi Note 3 को मिले अपडेट का फाइल साइज 261 एमबी है
  • Redmi Note 3 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.1.1.0.MHOMIFI है
  • स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 3
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद करा दें कि, Xiaomi Redmi 3S, Redmi 3S Prime, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को मीयूआई 10 अपडेट मिल चुका है। शाओमी रेडमी नोट 3 को मिला मीयूआई 10 अपडेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि अपडेट मिलने की जानकारी यूजर द्वारा शेयर किए स्क्रीनशॉट से सामने आई है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 3 को अपडेट दिए जाने की जानकारी नहीं दी है।

रेडमी नोट 3 यूजर्स ने फोरम पर मीयूआई 10 अपडेट मिलने की घोषणा करते हुए स्क्रीनशॉट को साझा किया है। Redmi Note 3 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.1.1.0.MHOMIFI है। अपडेट जुलाई सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है और अपडेट फाइल का साइज 261 एमबी है। चेंजलॉग में दिख रहा है कि अपडेट कैमरा ऑप्टिमाइजेशन और फोन में आ रही कई खामियों को दूर करेगा। सेटिंग्स मेन्यू को ऑप्टिमाइज और होम स्क्रीन शॉर्टकट को भी जोड़ा गया है।
 
68dd5kc8

Photo Credit: Mi Forums

अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है, सभी यूजर्स को अपडेट मिलने में थोड़ा समय भी लग सकता है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि Redmi Note 3 को अपडेट करने से पहले रेडमी नोट 3 का डेटा बैकअप जरूर ले लें और फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद ही अपडेट करें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • कमियां
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 3, Redmi Note 3 Update, MIUI 10, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds Air 6, Buds Air 6 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ इन फीचर्स से लैस
  2. Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की शुरू हुई डिलीवरी
  3. TCS के CEO को पिछले वित्त वर्ष में मिला 25 करोड़ रुपये, COO को 26 करोड़ रुपये का पैकेज
  4. भारतीय नौसेना के लिए चुनौती बन सकता है चीन का पहला सुपर कैरियर
  5. WhatsApp के डिजाइन में बदलाव, ज्यादा डार्क मोड, री-डिजाइन नेविगेशन!
  6. Moto G Stylus 5G (2024) फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco F6 Pro होगा Redmi K70 का रिब्रांडेड वर्जन, Xiaomi ने गलती से किया खुलासा
  8. WhatsApp कर रहा कैमरा जूम कंट्रोल और स्टीकर क्रिएशन शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग
  9. Akshaya Tritiya 2024: ऐसे खरीदें ऑनलाइन गोल्ड
  10. Samsung Galaxy F55 5G भारत में 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 17 मई को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »