Xiaomi Redmi 6A और Redmi 6 को मिल रहा है MIUI 10 अपडेट, आप ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Xiaomi ने पिछले महीने सितंबर में Redmi 6A, Redmi 6, Redmi 6 Pro को लॉन्च किया था। इनमें से रेडमी 6ए और रेडमी 6 स्मार्टफोन को औ MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Xiaomi Redmi 6A और Redmi 6 को मिल रहा है MIUI 10 अपडेट, आप ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
  • Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट होगा रोल आउट
विज्ञापन
Xiaomi ने पिछले महीने सितंबर में Redmi 6A, Redmi 6, Redmi 6 Pro को लॉन्च किया था। इनमें से रेडमी 6ए और रेडमी 6 स्मार्टफोन को औ MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।  Redmi 6A और Redmi 6 का क्रमश: वर्जन 10.0.2.0.OCBMIFH और 10.0.1.0.OCGMIFH है। पिछले महीने लॉन्च के दौरान शाओमी के ये स्मार्टफोन MIUI 9 के साथ लॉन्च हुए थे। कंपनी ने रिकवरी और फास्टबूट रॉम लिंक भी मुहैया करा दिए हैं। अगर आप अपडेट नोटिफिकेशन आने तक का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो यह लिंक आपके काम आ सकते हैं।

Xiaomi ने सितंबर में अपने कई स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी किया था। पिछले सप्ताह कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी जिन्हें अक्टूबर-नवंबर में MIUI 10 मिलना था। इस लिस्ट में रेडमी 6ए और रेडमी 6 भी शामिल थे। गौरतलब है कि Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Mi 5, Mi Mix 2S, Mi 8 और Redmi Y2 को मीयूआई अपडेट मिल चुका है। ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए रेडमी 6ए, रेडमी 6 के लिए अपडेट जारी किया गया है।

कंपनी के मी कम्युनिटी फोरम पर मौजूद आधिकारिक चेंजलॉग ने इस बात को कंफर्म किया नए अपडेट में MIUI 10 के सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। नए अपडेट में फुल स्क्रीन यूआई, फुल स्क्रीन जेस्चर, अपडेट सिस्टम ऐप्स, नया नोटिफिकेशन पैनल और नेचुरल साउंड मिलेंगी। मीयूआई 10 में एआई पोर्ट्रेट मिमेगा जो बैकग्राउंड को ब्लर करने में मदद करता है। Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप आसानी से फोन को फ्लैश के जरिए अपडेट कर सकते हैं।

फास्टबूट रॉम लिंक -Redmi 6A, Redmi 6 और रिकवरी रॉम लिंक के लिए- Redmi 6A, Redmi 6। इन लिंक के जरिए फोन को अपडेट करने का तरीका क्या है, जानने के लिए हमारी पुरानी खबर को पढिए। मीयूआई 10 डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें कि फोन 80 प्रतिशत चार्ज होना चाहिए। ध्यान दें कि, डाउनलोड करने से पहले डेटा का बैकअप ले लें।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • कमियां
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 6A, Redmi 6, MIUI 10 Global Stable ROM
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  2. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
  3. 323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. टेस्ला को बड़ा झटका, प्रॉफिट 50 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  5. iQoo Z9 सीरीज 6,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री
  8. Infinix GT 20 Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin और Ether में मामूली नुकसान
  10. Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »