Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में पता चला, कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, Xiaomi इसी दिन पेरिस में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है। अब जानकारी मिली है कि इस इवेंट में मी ए2 के साथ Mi A2 Lite की भी झलक मिल सकती है।

Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में पता चला, कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro का एंड्रॉयड वन वेरिएंट हो सकता है Xiaomi Mi A2 Lite
  • Xiaomi Mi A2 के साथ 24 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi A2 Lite
  • Mi A2 Lite में 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, Xiaomi इसी दिन पेरिस में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है। अब जानकारी मिली है कि इस इवेंट में मी ए2 के साथ Mi A2 Lite की भी झलक मिल सकती है। दोनों ही मिड-रेंज शाओमी स्मार्टफोन को अब पॉलैंड की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से दोनों ही हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सार्वजनिक हो गए हैं। आइए इन जानकारियों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

पॉलैंड के ऑनलाइन रिटेलर X-Com साइट पर Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite को लिस्ट किया गया है। इन लिस्टिंग से तस्वीरों को हटा लिया गया है, लेकिन Slashleaks रेंडर हासिल करने में सफल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कथित Mi A2 Lite हैंडसेट Redmi 6 Pro के डिज़ाइन से काफी मेल खाता है। दोनों स्मार्टफोन में 5.84 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और इनमें बैक पैनल एंटिना को भी वही जगह मिली है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 4000 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं।

Slashleaks की पोस्ट से पता चला है कि Mi A2 Lite में वर्टिकल डिज़ाइन में 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रेंडर में बैक पैनल पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग नज़र आ रही है। ऐसा लगता है कि Xiaomi Mi A2 Lite हैंडसेट हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi 6 Pro का एंड्रॉयड वन वेरिएंट होगा।

लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 के 32 जीबी वेरिएंट और मी ए2 लाइट के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत एक ही है। दोनों को करीब 18,400 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Mi A2 की बात करें तो यह हैंडसेट बीते महीने से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। दरअसल, यह Mi 6X का एंड्रॉयड वन वर्ज़न होगा। फोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोई डिस्प्ले नॉच नहीं होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  2. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  3. Realme C65 5G भारत में 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!
  4. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Youtuber ने बोला झूठ! कहा- एक दिन एयरपोर्ट में बिताया, पुलिस ने किया अरेस्‍ट
  6. Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल
  7. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
  8. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  9. Redmi Pad Pro 5G भारतीय वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  2. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  3. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  4. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  5. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  6. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  7. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  8. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  9. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »