Xiaomi Mi 8 Lite के नए वेरिएंट में होगी 128 जीबी स्टोरेज, 16 नवंबर को उठेगा पर्दा

Xiaomi अब जल्द मी 8 लाइट का एक नया वेरिएंट चीन में उतारने वाली है। Xiaomi Mi 8 Lite के स्पेसिफिकेशन क्या है आइए जानते हैं।

Xiaomi Mi 8 Lite के नए वेरिएंट में होगी 128 जीबी स्टोरेज, 16 नवंबर को उठेगा पर्दा

Xiaomi Mi 8 Lite के नए वेरिएंट में होगी 128 जीबी स्टोरेज

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Lite का शुरुआती दाम 1,399 चीनी युआन है
  • Xiaomi Mi 8 Lite को मिलेगा नया 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है शाओमी मी 8 लाइट
विज्ञापन
Xiaomi Mi 8 Lite को चीन में Mi 8 Youth Edition के नाम से लॉन्च किया गया था। Xiaomi अब जल्द मी 8 लाइट का एक नया वेरिएंट चीन में उतारने वाली है। Mi 8 Lite ऊर्फ Mi 8 Youth Edition का नया 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चीन में पहले से तीन मॉडल उपलब्ध हैं जो 4 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/64 जीबी और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं।

चीनी साइट Weibo पर मौजूद Xiaomi के आधिकारिक अकाउंट ने कंफर्म किया है कि Mi 8 Lite का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। याद करा दें कि मी 8 लाइट को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम/64 जीबी मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (लगभग 17,700 रुपये) और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,900 रुपये) है। चीन के बाद जल्द Mi 8 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।
 
dp3s0e34

Photo Credit: Weibo/ Xiaomishouji

Xiaomi Mi 8 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Xiaomi Mi 8 Youth Edition में 6.26 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी पैनल के साथ ऊपरी हिस्से पर नॉच होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करे के लिए 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 फ्रंट कैमरा हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया जा सकता है। Mi 8 Lite में जान फूंकने के लिए 3,350एमएएच बैटरी रहेगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के नए iPad Pro और Air मॉडल्स के लॉन्च में होगी थोड़ी और देरी, जानें कब लॉन्च होंगे?
  2. महंगी हो जाएंगी Toyota Fortuner से लेकर Hilux, Innova Hycross, Urban Cruiser और Hyryder जैसी कारें
  3. Vivo X Fold 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh की बैटरी 
  4. PlayStation Free Games: अप्रैल महीने में फ्री खेल सकते हैं ये 3 धांसू गेम्स! लेकिन केवल...
  5. Cyber Fraud: ज्यादा पैसा कमाने के लालच में 25 भारतीय गए थाईलैंड, बुरे फंसे!
  6. Elon Musk की घोषणा, X पर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री!, जानें कैसे
  7. Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 70W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
  9. बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े
  10. Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »