• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध

Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी।

Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने सितंबर में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए
  • यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी
  • उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। ली जून द्वारा दी गई जानकारी पर खुशी व्यक्त करते हुए शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका है। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 2015 में 7 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए थे। इसके बाद 2016 कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया। शाओमी इस साल 5.8 करोड़ हैंडसेट की शिपिंग कर पाई। अब तक आए आंकड़ों को देखकर लगता है कि कंपनी के लिए 2017 कीर्तिमानों का साल साबित होगा।

भारतीय मार्केट पर गौर किया जाए तो सितंबर महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कंपनी ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने भारतीय मार्केट में सबसे तेजी से यह कारनामा किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Sale, Xiaomi Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel T11 Pro TWS Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत 1300 से कम और बैटरी चलेगी 42 घंटे तक
  2. Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, Galaxy Ring हो सकते हैं लॉन्च
  4. Realme C65 5G हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. गजब! ये कंपनी दे रही Free में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा, जानें पूरा मामला
  6. Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Nothing का सबब्रैंड CMF लॉन्‍च करेगा पहला स्‍मार्टफोन! BIS पर हुआ लिस्‍ट
  8. Ferrato Disruptor इलेक्‍ट्र‍िक बाइक की भारत में बुकिंग शुरू, सिर्फ Rs 500 देने होंगे, लॉन्चिंग 2 मई को
  9. OnePlus ने नए नॉर्डिक ब्लू कलर में पेश की Watch 2
  10. New OTT Release : लापता लेडीज.. क्रैक.. रणनीति… किस ओटीटी पर क्‍या नया? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »