Vivo Nex 3 हो सकता है 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 के अगले महीने सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। वीवो नेक्स 3 के बारे में एक अहम जानकारी लीक हुई है, जानें इसके बारे में।

Vivo Nex 3 हो सकता है 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस

Photo Credit: Nex Smart Flagship / Weibo

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 हो सकता है 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस

ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3 अगले महीने सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • वीवो नेक्स 3 में सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन हो सकता है
  • 120W Super FlashCharge तकनीक से लैस हो सकता है वीवो नेक्स 3
विज्ञापन
Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 के अगले महीने सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo Nex 2 के अपग्रेड वीवो नेक्स 3 में वाटरफॉल डिस्प्ले डिज़ाइन की झलक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी Vivo Nex 3 5G वेरिएंट को भी उतार सकती है। हाल ही में वीवो नेक्स 3 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। वीवो नेक्स 3 स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा वीवो नेक्स 3 में एक खास तकनीक का भी इस्तेमाल हो सकता है, आइए अब आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
 

Vivo Nex 3 Specifications

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक लीक से वीवो नेक्स 3 से संबंधित अधिक जानकारी सामने आई है। लीक इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी Vivo Nex 3 स्मार्टफोन कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट और 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। लीक से फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।

वीवो ने पहली बार इस साल के शुरुआत में MWC Shanghai से पहले अपने 120 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक की घोषणा की थी। उस वक्त वीवो ने इस बात का दावा भी किया था कि यह तकनीक केवल 13 मिनट में 4,000 एमएएच की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकती है। उम्मीद है कि वीवो नेक्स 3 इस तकनीक के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा, Vivo Nex 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीबो पोस्ट के अनुसार, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 99.3 प्रतिशत हो सकता है। पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि फोन 44 वॉट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। लीक के अनुसार, वीवो नेक्स 3 में जान फूंकने के लिए 6,400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वीवो नेक्स 3 वाटरफॉल डिज़ाइन के साथ उतारे जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Nex 3, Vivo, vivo nex 3 features, Vivo Nex 3 5G, Vivo Nex 2
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. हीरो मोटोकॉर्प का दमदार परफॉर्मेंस, कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये पर पहुंचा
  2. Moto X50 Ultra आया TENAA पर नजर, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  3. Revolt RV400 और RV400 BRZ इलेक्ट्रिक बाइक हुईं Rs. 15 हजार सस्ती, फुल चार्ज में 150 Km चलती हैं!
  4. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और कलर्स का हुआ खुलासा, Flipkart पर बेचा जाएगा
  5. Hyundai की Exter, Grand i10 Nios और Venue पर भारी डिस्काउंट
  6. Apple की चीन में  iPhone शिपमेंट्स 12 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी को मिला प्राइस घटाने का फायदा
  7. Apple की चीन में iPhone शिपमेंट्स 12 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी को मिला प्राइस घटाने का फायदा
  8. लाखों Xiaomi यूजर्स का डेटा खतरे में! 20 ऐप्स में पाई गई खामियां
  9. iQoo की बड़े डिस्प्ले के साथ Neo 9s को लॉन्च करने की तैयारी
  10. BSNL 4G नेटवर्क बस दहलीज पर, जानें कब होगा लॉन्च?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »