Redmi X से 15 फरवरी को उठ सकता है पर्दा, इन-डिस्प्ले सेंसर होने का दावा

पहले चर्चा थी कि Redmi X स्मार्टफोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि रेडमी एक्स को 15 फरवरी को पेश किया जाएगा।

Redmi X से 15 फरवरी को उठ सकता है पर्दा, इन-डिस्प्ले सेंसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड हो सकता है Redmi X
  • Redmi X का प्रमोशनल पोस्टर लीक
  • Redmi Note 7 Pro से जल्द ही उठेगा पर्दा
विज्ञापन
पहले चर्चा थी कि Redmi X स्मार्टफोन को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि रेडमी एक्स को 15 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह जानकारी चीनी सोशल मीडिया पर लीक हुए पोस्टर से सामने आई है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी या रेडमी ने इस तकनीक को अभी तक अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा नहीं बनाया है। दावा तो किया गया है कि लीक हुआ पोस्टर आधिकारिक है। लेकिन हम इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं कर सकते। अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

चीनी वेबसाइट Sina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी एक्स हैंडसेट Redmi Note 7 स्मार्टफोन का अपग्रेड हो सकता है जिसे चीनी मार्केट में हाल में लॉन्च किया गया था। वेबसाइट का मानना है कि Redmi X स्मार्टफोन Redmi Note 7 का नया वेरिएंट हो सकता है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ।

पुरानी रिपोर्ट्स में भी Redmi X के स्पेसिफिकेशन को लेकर किए गए दावे Redmi Note 7 के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं। ऐसे में संभवनाएं प्रबल हैं कि Redmi X वाकई में कुछ नए फीचर के साथ Redmi Note 7 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। दूसरी तरफ, कंपनी रेडमी नोट 7 के कुछ नए फीचर जोड़कर Redmi Note 7 Pro लाने के बारे में विचार कर रही है।

Xiaomi ने रेडमी नोट 7 के लॉन्च इवेंट में Redmi Note 7 Pro के बारे में बताया था। इसे जल्द ही लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था। कंपनी ने खुलासा किया कि Redmi Note 7 Pro 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा।

Redmi Note 7 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाने की तैयारी हो रही है। इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi X, Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंतरिक्ष में चीन की बत्ती गुल! स्‍पेस स्‍टेशन से टकराया मलबा, पावर सप्‍लाई पर असर
  2. Vivo X100s की रियल लाइफ इमेज लीक, iPhone 15 Pro जैसा दिखा फोन!
  3. Oppo A3 के स्पेसिफिकेशंस, फोटो लीक, जल्द देगा दस्तक
  4. Oppo A60 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाला सस्ता फोन! रेंडर्स लीक
  5. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  6. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
  7. 323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. टेस्ला को बड़ा झटका, प्रॉफिट 50 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  9. iQoo Z9 सीरीज 6,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »