Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च, इस नाम से आने की चर्चा

शाओमी के Redmi S2 स्मार्टफोन ने पिछले हफ्ते चीन में दस्तक दी है। अब इसके 7 जून को भारत आने की चर्चा तेज़ हो गई है।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च, इस नाम से आने की चर्चा

Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
शाओमी के Redmi S2  स्मार्टफोन ने पिछले हफ्ते चीन में दस्तक दी है। अब इसके 7 जून को भारत आने की चर्चा तेज़ हो गई है। कहा यह भी जा रहा है कि फोन Redmi S2 की जगह Redmi Y2 नाम से भारत आ रहा है। शाओमी ने नए रेडमी हैंडसेट को सोशल मीडिया चैनल पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, टीज़र से ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पहले की तरह कहा जा रहा है कि यह Xiaomi का 'बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन' होगा। ध्यान रहे, Redmi S2 में एआई फीचर दिए गए हैं। Redmi S2 का भारत में मुकाबला असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 9 लाइट से होगा।

आधिकारिक टीज़र वीडियो को रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से सोमवार को पोस्ट किया गया है। इसमें नई दिल्ली में 7 जून को आयोजित होने वाले इवेंट का ज़िक्र है। कंपनी ने इसके साथ #FindYourSelfie और #RealYou जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही Y अक्षर भी टीज़र में देका गया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी इसे  Redmi Y1 के अपग्रेड के तौर पर उतार सकती है, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था।  Redmi Y1 भी सेल्फी सेंट्रिक फीचर से लैस है। नए मॉडल की जगह कंपनी इसे  Redmi Y2 नाम दे सकती है।  
 

Redmi S2 कीमत

Xiaomi ने सेल्फी केंद्रित हैंडसेट रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल बर्फीला नहीं, नदियों और झीलों से भरा था! नई स्टडी में दावा
  2. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को करना होगा कस्टमर्स का दोबारा वेरिफिकेशन, FIU का निर्देश 
  3. Samsung galaxy M35 5G खरीदें Rs 10,500 तक सस्ता! Amazon सेल में धांसू ऑफर!
  4. Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G: Rs 25000 से कम में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?
  5. Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra: सस्ते में Vivo X200 Ultra दे रहा Xiaomi 15 Ultra को कितनी टक्कर?
  6. चीन ने भारत के EV हब बनने की रफ्तार पर लगाया ब्रेक! रोकी इस खास EV कम्पोनेंट की सप्लाई
  7. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y37c लॉन्च किया 6GB रैम, 5500mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ!
  8. 5 स्टार रेटिंग वाले Split AC पर डिस्काउंट, अमेजन पर मिल रहा सस्ता, बिजली की भी होगी बचत
  9. Dreame Technology बढ़ाएगी स्मार्ट होम अप्लायंसेज की रेंज, कृति सैनन बनी ब्रांड एम्बेस्डर
  10. IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में MI vs LSG, और RCB vs DC की भिड़ंत, यहां देखें मैच फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »