Redmi Note 7 Pro हो सकता है Xiaomi Mi 9 के बाद लॉन्च

Redmi Note 7 को लॉन्च करने के दौरान Xiaomi ने पुष्टि की थी कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को बाद में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 7 Pro हो सकता है Xiaomi Mi 9 के बाद लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro को 3सी सर्टिफिकेशन मिला है
  • Redmi Note 7 Pro रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी
विज्ञापन
Redmi Note 7 को लॉन्च करने के दौरान Xiaomi ने पुष्टि की थी कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को बाद में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने फोन को जल्द ही लॉन्च करने की बात की थी, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया था। अब Redmi Note 7 Pro को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। जो इसके जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। रेडमी के सीईओ लू विबिंग ने इशारों में बताया कि Redmi Note 7 Pro को Xiaomi Mi 9 के बाद लॉन्च किया जाएगा, जिससे 20 फरवरी को पर्दा उठना है।

Redmi Note 7 Pro को 3सी सर्टिफिकेशन मिला है और इसे M1901F7BE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। याद रहे कि Redmi Note 7 को बीते महीने M1901F7C, M1901F7E और M1901F7T मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था। मॉडल नंबर से साफ है कि ताज़ा लिस्टिंग रेडमी नोट 7 प्रो की है। इसके अलावा MDY-08-ES चार्जर को भी लिस्ट किया गया है, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ। इसका मतलब है कि Redmi Note 7 Pro रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी NashvilleChatterClass द्वारा दी गई

इसके अलावा लू विबिंग ने वीबो पोस्ट में लिखा, "Drink (wine) then Pro." इसका मतलब है कि शाओमी पहले मी 9 को लॉन्च करेगी और इसके बाद Redmi Note 7 Pro को पेश किया जाएगा। बता दें कि Xiaomi Mi 9 को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाना है और इसी दिन गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट आयोजित होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा। संभव है कि इस फोन का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया जाए।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 Pro Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad SE टैबलेट, 8GB RAM और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Lava ProWatch Zn स्मार्टवॉच भारत में हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट के साथ Rs 2,599 में लॉन्च
  3. WhatsApp में मिलेगा नया फेवरेट टैब, स्पीड डायल में जोड़ पाएंगे कॉन्टैक्ट
  4. Tecno Spark 20 Pro 5G आया FCC और TDRA पर नजर, 8GB RAM, 4900mAh के साथ देगा दस्तक
  5. Realme Narzo 70x 5G के साथ Narzo 70 5G भी होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, Dimensity 7050 SoC से होगा लैस
  6. Nothing Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2024 की दूसरी तिमाही में दे सकता दस्तक!
  7. Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगी Narzo 70 5G, प्राइस रेंज का खुलासा
  8. Vivo Y38 5G फोन 6,000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिले दो सर्टिफिकेशन्स
  9. Teclast T65 Max: 10,000mAh बैटरी और 13-इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tinder 'Share My Date': अब डेट की डिटेल्स दोस्तों और परिवार के साथ करें शेयर, ऐसे काम करता है नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »