Redmi Note 7 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो यह शाओमी के रेडमी नोट 7 प्रो का ग्लोबल लॉन्च था। करीब महीने भर पहले Redmi Note 7 को पेश करने के बाद से Redmi Note 7 Pro का टीज़र ज़ारी किया जा रहा था।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Redmi Note 7 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Redmi Note 7 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • Redmi Note 7 Pro के साथ रेडमी नोट 7 को भी किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो यह शाओमी के रेडमी नोट 7 प्रो का ग्लोबल लॉन्च था। करीब महीने भर पहले Redmi Note 7 को पेश करने के बाद से Redmi Note 7 Pro का टीज़र ज़ारी किया जा रहा था। अब गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Xiaomi ने अपने इस फोन से पर्दा उठा लिया। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के साथ Redmi Note 7 को भारत में लाने की जानकारी दी। देखा जाए तो प्रो वेरिएंट कंपनी के ही Redmi Note 7 से कई मायने में अपग्रेड है। यह बेहतर प्रोसेसर, ज़्यादा स्टोरेज और बेहतर कैमरे के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7 Pro की बिक्री 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro हैंडसेट Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Xiaomi ने इस फोन के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। Redmi Note 7 Pro के खरीदारों को 1,120 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फोन के साथ अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस इवेंट में कंपनी ने Redmi Note 7 को भी लॉन्च किया। फोन का दाम 9,999 रुपये से शुरू होता है। इसकी बिक्री 6 मार्च से शुरू हो जाएगी।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 4 Pro फोन 7550mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्ज, दमदार Snapdragon चिप के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च!
  2. itel A95 5G vs Samsung Galaxy F06 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Android 16 रिलीज होगा धांसू नए फीचर्स के साथ! इन डिवाइसेज पर मिल रहा Beta वर्जन, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने नया स्मार्ट होम प्रोजेक्टर Redmi Projector 3 Lite किया लॉन्च, घर बन जाएगा सिनेमा
  5. 55 घंटे चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2 लॉन्च, IP55, IPX2 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  6. TCS पर लगा अमेरिकी वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप
  7. Honor का GT Pro अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Motorola ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम, 120Hz OLED डिस्प्ले वाला Moto Book 60 लैपटॉप, जानें कीमत
  9. PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें
  10. Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »