Redmi Note 7 Pro को मिला नया MIUI 10 अपडेट

Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल स्टेबल रॉम को जारी कर दिया है। जानें इसके बारे में।

Redmi Note 7 Pro को मिला नया MIUI 10 अपडेट

Xiaomi Redmi Note 7 Pro: शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो को मिला नया MIUI 10 अपडेट

ख़ास बातें
  • सिस्टम स्टेबिलिटीऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आ रहा Redmi Note 7 Pro का नया अपडेट
  • कुछ Xiaomi डिवाइस को मिला MIUI 10 ग्लोबल रॉम 9.3.21 अपडेट
  • ग्लोबल बीटा अपडेट के साथ कुछ समस्याओं को किया गया है फिक्स
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल स्टेबल रॉम V10.2.6.0.PFHINXM को जारी कर दिया है। चेंजलॉग से ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन दावा किया गया है कि अपडेट बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आ रहा है। अपडेट खुद-ब-खुद रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) यूज़र तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा Xiaomi ने अपने कुछ हैंडसेट के लिए मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल बीटा रॉम 9.3.21 को भी रोल आउट किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए अपडेट के साथ कई समस्याओं को फिक्स किया गया है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

नए अपडेट के साथ नोटिफिकेशन, नॉच सेटिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग में आ रही समस्याओं को भी फिक्स किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह अपडेट 10 से अधिक Xiaomi और Redmi फोन जैसे कि Redmi Note 6 Pro, Redmi 3S और Mi 5s के लिए जारी किया गया है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी ने भारत में Redmi Note 7 Pro यूज़र के लिए एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल स्टेबल रॉम V10.2.6.0.PFHINXM को रोल आउट किया है। Xiaomi द्वारा उपलब्ध रिकवरी रॉम का फाइल साइज़ 1.7 जीबी और फास्टबूट रॉम का साइज़ 2.2 जीबी है। यूज़र को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर डिवाइस को फ्लैश करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर ले लें। आप हमारी पूर्व खबर को पढ़कर यह जान सकते हैं कि अपने Xiaomi डिवाइस को मीयूआई 10 पर कैसे फ्लैश करना है।
 

Xiaomi Phones के लिए MIUI 10 बीटा अपडेट

मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम 9.3.21 अपडेट को रेडमी 4एक्स, मी 5एस, रेडमी 4ए, मी मैक्स 2, रेडमी नोट 5ए, रेडमी वाई1 लाइट, रेडमी नोट 5ए प्राइम, Redmi Y1, मी 6, मी मिक्स 2, मी नोट 2, मी मिक्स, मी मिक्स 2एस, Poco F1, मी 8, Redmi 6A, Redmi 6, Redmi 6 Pro (भारतीय वेरिएंट), मी मैक्स 3, Redmi 5A, मी नोट 3, मी 5एस प्लस, मी 8 प्रो, Redmi Note 6 Pro, मी 8 लाइट, मी मिक्स 3 के लिए जारी किया गया है। कुछ तकनीकी समस्या की वजह से Redmi 5 और Mi 9 को मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम 9.3.21 अपडेट मिलने में देरी होगी। MIUI वेबसाइट पर शाओमी की अपडेट की घोषणा और डाउनलोड लिंक को पोस्ट किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस
  2. OnePlus Nord CE 4 लॉन्‍च से 12 दिन पहले दिखा गीकबेंच पर! क्‍या होगा खास? जानें
  3. Realme Q5 Carnival Edition फोन 12GB RAM, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाए 22 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, क्‍या काम करेंगे? जानें
  5. Xiaomi MIX Flip के फीचर्स हुए लीक, जानें सबकुछ
  6. 100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Google ने Doodle के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष Nowruz 2024, जानें इतिहास
  8. Honor Band 9 हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...
  10. Poco का पहला टैबलेट जल्द हो सकता है लॉन्च, यूरोपियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »