Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Xiaomi Mi 6X को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की तैयारी शुरू

Redmi Note 5, Redmi 6 Pro और Redmi S2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट की टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। यह जानकारी आधिकारिक MIUI फोरम पर दी गई।

Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Xiaomi Mi 6X को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की तैयारी शुरू
ख़ास बातें
  • Xiaomi अभी इन फोन के लिए बीटा अपडेट जारी करेगी
  • टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी
  • स्टेबल अपडेट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया
विज्ञापन
Redmi Note 5, Redmi 6 Pro और Redmi S2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट की टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। यह जानकारी आधिकारिक MIUI फोरम पर दी गई। पोस्ट में बताया गया है कि Xiaomi Mi 6X के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई अपडेट की भी टेस्टिंग इसी तिमाही में होगी। MIUI फोरम में यह साफ नहीं किया गया है कि यह टेस्टिंग सिर्फ चीनी वेरिएंट के लिए है, या भारतीय वेरिएंट के लिए भी। बता दें कि भारत में Xiaomi Redmi 6 Pro को इसी नाम से बेचा जाता है। Redmi Note 5 हैंडसेट Redmi Note 5 Pro के नाम से आता है और Redmi S2 हैंडसेट का नाम Redmi Y2 है।

चीनी मीयूआई फोरम के मुताबिक, Xiaomi ने अपने Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi Mix 2S, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 Screen Fingerprint Edition, Mi 8 SE, Mi Max 3 और Mi 8 Youth Edition के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके अलावा Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Poco F1 हैंडसेट के लिए भी एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी हो चुका है। साफ हो गया है कि अब Redmi Note 5 (Redmi Note 5 Pro), Redmi 6 Pro, Redmi S2 और Mi 6X को एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई अपडेट मिलने की बारी है। टेस्टिंग 2019 की पहली तिमाही में शुरू होगी। लेकिन स्टेबल अपडेट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

इस बीच Xiaomi ने ऐलान किया कि वह अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन को अब कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं देगी। ये स्मार्टफोन हैं- Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3। चीनी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन को  MIUI 10.2 सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। यह इन दोनों फोन के लिए कंपनी की ओर से आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट होगा।

दूसरी तरफ, मीयूआई की टीम ने कंपनी के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 11 पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में आयोजित मीयूआई कोर एक्सपीरियंस की वार्षिक बैटक में कंपनी ने बताया कि MIUI 11 पर काम शुरू हो गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर के बारे में अभी कुछ नहीं पता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Band 9 हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...
  3. Poco का पहला टैबलेट जल्द हो सकता है लॉन्च, यूरोपियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग
  4. LinkedIn पर जॉब सर्च करते हुए खेल सकेंगे गेम, कर्मचारियों के स्कोर से मिलेगी कंपनी को रैंक!
  5. OnePlus ने भारत में TV और Monitor बिजनेस को कहा गुडबाय? वेबसाइट से हटाए गए सभी मॉडल
  6. भारत बनेगा EV मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी ताकत: PM नरेन्द्र मोदी
  7. Infinix Note 40 और Note 40 Pro 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां
  8. Premalu Collection : ये है 2024 की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर! Rs 10 करोड़ में बनी, अबतक कमाए Rs 109 करोड़
  9. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए 1 जुलाई से बदल जाएंगे रूल
  10. Jio, Airtel, Vi की सरकार से इन विदेशी वेबसाइट को बैन करने की गुहार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »