Redmi Note 5 Pro को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को MIUI 11 Update मिलने के बाद अब लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने लगा है। जानें Xiaomi ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को मिले अपडेट के बारे में।

Redmi Note 5 Pro को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro को पिछले महीने मिला था MIUI 11 Update
  • यूज़र्स अपडेट मिलने के बाद मीयूआई फोरम पर स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं
  • Redmi Note 5 Pro Update का फाइल साइज़ 544 एमबी है
विज्ञापन
Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है, Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन को मिला अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Redmi Note 5 Pro को पिछले माह MIUI 11 Update मिल गया है और अब नया अपडेट लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पैच के साथ आ रहा है। Xiaomi अपने पुराने स्मार्टफोन जैसे कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए भी सिक्योरिटी पैच को जारी कर रही है जो काफी प्रभावशाली है। शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 4, Redmi 5 समेत अन्य स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट को जारी किया था।

शाओमी मी फोरम पर कई यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट को साझा किया है। Redmi Note 5 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.3.0.PEIMIXM है और इसका फाइल साइज़ 544 एमबी है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किया गया है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को यह कंफर्म किया है कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए अपडेट को जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 5 Pro को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

रेडमी नोट 5 प्रो को मिला लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट गेम टर्बो में अतिरिक्त मैन्यू को खोलने के लिए कंटीन्यूअस स्वाइप और गेम टर्बो के लिए होम स्क्रीन पर शॉर्टकट भी क्रिएट किया जा सकता है। अगर आपके पास रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन है तो आप Settings > About phone > System update में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi Note 5 Pro शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसे नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया है।

अगर आपको सेटिंग्स में जाकर अपडेट नहीं दिखता है तो आपके पास इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि Xiaomi ने डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं कराए हैं। अपडेट मिलने के बाद पहले फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioCinema प्रीमियम प्लान महज 29 रुपये में, पूरे महीने चलाएं ऐड-फ्री 4K वीडियो स्ट्रीमिंग
  2. Noise की नई स्‍मार्टवॉच ColorFit Pulse 4 लॉन्‍च, टाइम के साथ सेहत भी बताएगी, जानें प्राइस
  3. लॉन्‍च से पहले देखें Infinix GT 20 Pro की पूरी ‘कुंडली’, 12GB रैम, 108MP कैमरे के साथ होगा लॉन्‍च!
  4. Apple iPhone की बिक्री में चीन में आई 19 प्रतिशत की गिरावट, जानें कारण
  5. अंतरिक्ष में चीन की बत्ती गुल! स्‍पेस स्‍टेशन से टकराया मलबा, पावर सप्‍लाई पर असर
  6. Vivo X100s की रियल लाइफ इमेज लीक, iPhone 15 Pro जैसा दिखा फोन!
  7. Oppo A3 के स्पेसिफिकेशंस, फोटो लीक, जल्द देगा दस्तक
  8. Oppo A60 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाला सस्ता फोन! रेंडर्स लीक
  9. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  10. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »