Redmi K20 को चीन में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कंफर्म कर दिया है कि नया रेडमी फ्लैगशिप फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जाएगा। Redmi K20 की आधिकारिक तस्वीर को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट किया गया है। तस्वीर में रेडमी के20 के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दिल के आकार के पैटर्न दिख रहे हैं। Redmi K20 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे हैं, लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
हाल ही में इस बात का भी पता चला था कि
Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह जानकारी
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने
Weibo पर एक पोस्ट ज़ारी करके दी। सामने आई तस्वीर में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ रेडमी के20 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है। एक सेंसर को अलग प्लेस किया गया है और यह मेटालिक रिंग से कवर है।
पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी ओर जगह मिली है। तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Redmi लिखा नज़र आएगा। Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बुधवार को
ट्वीट करके एक तस्वीर को साझा किया था। बता दें कि यह वही तस्वीर है जिसे वीबो पर जारी किया गया है।
मनु कुमार जैन ने दावा किया है कि यह Redmi K20 की वास्तविक तस्वीर है। 28 मई को Redmi K20 से चीन में पर्दा उठाया जाएगा। मनु कुमार जैन ने हाल ही में इस बात से पर्दा उठाया था कि रेडमी के20 स्मार्टफोन को जल्द भारत भी लाया जाएगा। Redmi K20 स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा।