Redmi K20 Pro का टीज़र जारी, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Xiaomi ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र इमेज़ को जारी किया है जिसमें Redmi K20 Pro को "दुनिया का सबसे तेज फोन" कहा गया है।

Redmi K20 Pro का टीज़र जारी, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Redmi K20 Pro का टीज़र जारी, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Redmi K20 Pro का टीज़र जारी किया
  • Redmi K20 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है
  • चीन में Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये)
विज्ञापन
Redmi K20 Pro एक नया फ्लैगशिप फोन है और इसे जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र इमेज़ को जारी किया है जिसमें Redmi K20 Pro को "दुनिया का सबसे तेज फोन" कहा गया है। Redmi K20 Pro को पिछले महीने चीन में Redmi K20 के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 8 जीबी तक रैम है। Redmi K20 Proकी भिड़ंत OnePlus 7 Pro से होगी जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

आधिकारिक रेडमी इंडिया ट्विटर अकाउंट से टीज़र को जारी किया गया है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि Redmi K20 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र जारी करने के साथ ही हाल ही लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro की चुटकी लेते हुए लिखा है- "कुछ उत्सव थोड़े समय के लिए ही होते हैं"। ट्वीट करने के साथ ही एक तस्वीर को भी साझा किया गया है जिसमें कहा गया है Redmi K20 Pro दुनिया का सबसे तेज़ फोन है।
Xiaomi ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि भारत में Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को आखिर कब लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी कि रेडमी क20 प्रो के साथ Redmi K20 को भारत में अगले छह सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। यह इस बात का संकेत देता है कि नए रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में जुलाई के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।
 

Redmi K20 Pro की भारत में कीमत (उम्मीद)

रेडमी के20 प्रो की भारत में कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है। भारत में Redmi K20 Pro की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।  
 

Redmi K20 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले रेडमी के20 प्रो एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Redmi K20 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  2. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  3. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  4. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  5. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  6. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  8. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  10. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »