Xiaomi Redmi Go हो सकता है कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

Xiaomi जल्द ही गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा बन जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी जल्द ही एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) से लैस एक स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी।

Xiaomi Redmi Go हो सकता है कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Xiaomi के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का मॉडल नबंर M1903C3GG है
  • सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन से Redmi Go नाम की पुष्टि हुई है
  • Redmi Go आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा बन जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी जल्द ही एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) से लैस एक स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। यह जानकारी रूस, सिंगापुर और अमेरिका में M1903C3GG मॉडल नंबर वाले एक शाओमी स्मार्टफोन के सर्टिफिकेशन से सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi Go हैंडसेट कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम को कम दाम वाले हैंडसेट में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। तय है कि Xiaomi फोन रेडमी परिवार का एक और सस्ता फोन होगा।

टेक ब्लॉग Nashville Chatter के मुताबिक, Xiaomi के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का मॉडल नबंर M1903C3GG है। इसे अमेरिका के एफसीसी और रूस के ईईसी से सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों सर्टिफिकेशन से नए एंड्रॉयड गो फोन के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन से Redmi Go नाम की पुष्टि हुई है।

US FCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि यह शाओमी स्मार्टफोन डुअल सिम, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा फोन का डाइमेंशन 141x150x71 मिलीमीटर होगा। यह बताया है कि हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

एंड्रॉयड गो मॉडल होने के साथ तय है कि Redmi Go आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा। यह संभवतः 1 जीबी रैम के साथ आएगा।

तीन देशों में सर्टिफाई हो जाने के बाद साफ है कि शाओमी रेडमी गो को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसके प्रीमियम मॉडल होने की संभावना बेहद कम है। भारतीय मार्केट में शाओमी का यह एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Go, Android Go
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus से लेकर Samsung, Motorola और Realme के अप्रैल में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन
  2. POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें
  3. Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ
  4. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  5. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  6. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  7. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  8. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  9. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  10. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »