Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने इस बात को कंफर्म किया था कि Realme 1 और Realme 2 स्मार्टफोन को जल्द Android Pie अपडेट मिलेगा। लेकिन हाल ही में रियलमी इंडिया सपोर्ट ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि अभी तक लॉन्च हुए Realme ब्रांड के सभी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जाएगा। आप सभी के जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर कब तक अपडेट को रोल आउट किया जाएगा।
बता दें कि
ट्वीट से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले साल की पहली या दूसरी तिमाही तक अपडेट को जारी किया जाएगा। हाल ही में हुई घोषणा ने कंफर्म कर दिया है कि
Realme 2 Pro,
Realme C1 और
Realme U1 स्मार्टफोन को भी अगले साल एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। इसके अलावा रियलमी 2 प्रो के कुछ यूजर्स ने बैटरी की तेजी से खपत की समस्या को भी उजागर किया है। याद करा दें कि पिछले महीने कंपनी ने बताया था कि
रियलमी 2 और
रियलमी 1 स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट से यह भी पता चला है कि Realme 2 Pro स्मार्टफोन को
स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट भी मिलेगा।
अब बात कलरओएस 5.2 की।
Realme 1 स्मार्टफोन के लिए पिछले महीने ColorOS 5.2 अपडेट को जारी किया गया था, अब इस माह के अंत तक रियलमी 2 को भी अपडेट मिल जाएगा। रियलमी 2 प्रो यूजर्स ने ट्विटर पर बैटरी में तेजी से खपत की समस्या को
ट्वीट करते हुए बताया। कंपनी ने दावा किया है कि इस समस्या को फिक्स करने के लिए अपडेट को रोल आउट किया जाएगा। बैटरी में समस्या का कारण TouchPal कीबोर्ड हो सकता है। ऐप को अनइंस्टॉल करने से समस्या ठीक हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस समस्या को दिसंबर सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ फिक्स करेगी।