Nokia का नया स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Nokia 5.2, Nokia 2.3: ऐसा भी हो सकता है कि आज इवेंट के दौरान एचएमडी ग्लोबल नोकिया 5.2 या फिर नोकिया 2.3 में से किसी स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

Nokia का नया स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया के नए स्मार्टफोन से आज उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • HMD Global आज Nokia 8.2 को कर सकती है लॉन्च
  • इवेंट में Nokia 5.2 भी हो सकता है लॉन्च
  • नोकिया 2.3 हो सकता है एचएमडी ग्लोबल का अगला फोन
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global आज Cairo में आयोजित इवेंट के दौरान कम से कम एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। एचएमडी ग्लोबल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर वो कौन सा प्रोडक्ट है जिसे आज लॉन्च किया जाएगा। Nokia 8.1 के ग्लोबल लॉन्च डेट को देखा जाए तो एचएमडी ग्लोबल का आगामी नोकिया फोन Nokia 8.2 हो सकता है। आज इवेंट के दौरान Nokia 5.2 और Nokia 2.3 स्मार्टफोन के भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए अब आपको नोकिया इवेंट के लाइवस्ट्रीम डिटेल्स, लीक आदि के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Nokia launch event: ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Cairo में आयोजित नोकिया लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आधिकारिक नोकिया मोबाइल YouTube चैनल पर होगी। भारतीय समयानुसार लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीम रात 10:30 बजे होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप वीडियो में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट को देख सकेंगे।

 

कौन सा नोकिया फोन होगा आज लॉन्च?

पिछले साल दिसंबर में नोकिया 8.1 को लॉन्च किया गया था और कहा जा रहा है कि आज इवेंट के दौरान इसके अपग्रेड वर्जन Nokia 8.2 को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि नोकिया 8.2 दिखने में कैसा होगा और इसका हार्डवेयर की भी जानकारी नहीं है।

इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले Nokia 5.2 को भी लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि फोन से संबंधित जानकारी जुलाई में लीक हुई थी। कहा जा रहा है कि आज लॉन्च होने वाला फोन Nokia 2.2 का अपग्रेड वर्जन नोकिया 2.3 भी हो सकता है।

नोकिया 2.3 को हाल ही में डिस्ट्रीब्यूटर डेटाबेस में स्पॉट किया गया था, पता चला था कि फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं। अन्य लीक के अनुसार, Nokia 2.3 Price 97 यूरो (लगभग 7,700 रुपये) हो सकती है। यह नोकिया फोन 6.1 इंच डिस्प्ले और 3,920 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स
  2. Yamaha Aerox 155 S: 'Smart Key' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा स्कूटर का नया वेरिएंट, ऑनलाइन करें बुक
  3. AI-गर्लफ्रेंड का दौर शुरू: क्या Gen-Z का भविष्य खतरे में? अरबों डॉलर पर पहुंच सकती है AI-डेटिंग इंडस्ट्री
  4. Google Wallet प्ले स्टोर लिस्टिंग से मिला जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत, Google Pay के साथ होगा काम
  5. Zoom Workspace AI प्लेटफॉर्म लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स
  6. IIM के छात्रों ने बनाया 'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा
  7. 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आएगा ओपो का ‘सस्‍ता’ फोन Oppo A60! जानें डिटेल
  8. Realme Narzo 70x सस्ता स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें कीमत
  9. Honor 200 Lite जल्‍द होगा लॉन्‍च! सर्टिफ‍िकेशन साइट पर हुआ स्‍पॉट
  10. OnePlus Pad 2 में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »