• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को मिल रहा है मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को मिल रहा है मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट

Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को भारत में मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। चारों फोन के लिए यह अपडेट ओवर द एयर जारी किया जा रहा है।

Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को मिल रहा है मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट
ख़ास बातें
  • Nokia 7 Plus को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था
  • Nokia 7.1 को भारत में दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया
  • नोकिया 6.1 प्लस अगस्त 2018 में मार्केट में उतारा गया
विज्ञापन
Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 को भारत में मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। चारों फोन के लिए यह अपडेट ओवर द एयर जारी किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सिक्योरिटी से जुड़ा यह अपडेट धीरे-धीरे हर फोन को मिल जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट V3.51F बिल्ड सभी नोकिया स्मार्टफोन में लाता है। इसमें मुख्य तौर पर मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच है। साथ में इंटरफेस इनहासमेंट भी दिया जा रहा है। दूसरी तरफ, HMD Global ने इराक में नोकिया 1 हैंडसेट के लिए मार्च का सिक्योरिटी पैच रिलीज किया है। इस अपडेट का बिल्ड V1.550 है। मार्च के सिक्योरिटी पैच के साथ सिस्टम स्टेब्लिटी से जुड़ा है यह अपडेट।

नोकिया 7 प्लस, नोकिया 7.1, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 6.1 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलते हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद एंड्रॉयड वर्ज़न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Nokia 1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है लेकिन अपडेट के बाद भी फोन को एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न नहीं मिला है। ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 7 Plus का अपडेट 375.3 एमबी, Nokia 7.1 का अपडेट 342.9 एमबी, Nokia 6.1 Plus का अपडेट 339.8 एमबी और Nokia 6.1 का अपडेट 530.7 एमबी का है। नोकिया 1 का अपडेट 816.4 एमबी का है।

मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा अपडेट के ज़रिए Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 में यूज़र इंटरफेस को बेहतर बनाया गया है। खबर है कि नोकिया 7.1 के लिए अपडेट अमेरिका में भी लाइव हो गया है।

याद रहे कि Nokia 7 Plus को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को बीते साल सितंबर में एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिला। Nokia 7.1 को भारत में दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया। नोकिया 6.1 प्लस अगस्त 2018 में मार्केट में उतारा गया और नोकिया 6.1 को इसी साल अप्रैल में।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 7 Plus, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,000 से ज्यादा क्रिप्टो ATM के साथ ऑस्ट्रेलिया बना तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें पहले दो कौन?
  2. Mahindra XUV 3XO: एक लीटर में इतने किलोमीटर चलेगी महिंद्रा की अपकमिंग SUV, परफॉर्मेंस भी की गई टीज
  3. Poco जल्द लॉन्च कर सकती है M6 4G, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग
  4. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को हो सकती है 3 वर्ष की जेल
  5. PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप
  6. Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस
  7. iPhone यूजर्स को मिला WhatsApp का जबरदस्त सेफ्टी फीचर, यहां है इसे सेटअप करने का तरीका
  8. Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत
  10. Hyundai और Kia अगले साल लाएगी पहली भारत में तैयार इलेक्ट्रिक कार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »