Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैचः रिपोर्ट

Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कई यूज़र्स ने दावा किया है कि यह अपडेट जनवरी 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैचः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 मिल चुका है एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • Nokia 6.1 Plus के लिए ज़ारी किया गया अपडेट 60.9 एमबी का है
  • Nokia 8 का अपडेट 78.5 एमबी का है
विज्ञापन
Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कई यूज़र्स ने दावा किया है कि यह अपडेट जनवरी 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। यह अपडेट फेज़ के आधार पर रिलीज किया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि HMD Global ने कुछ दिन पहले ही Nokia 5 के लिए जनवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच अपडेट ज़ारी किया था। याद रहे कि Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को हाल ही में एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिला था। इस अपडेट के जरिए नोकिया 6.1 प्लस को प्रो कैमरा मोड दिया गया और डिस्प्ले नॉच छिपाने की सुविधा भी मिली।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूज़र ने नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 8 को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की जानकारी दी है। Nokia 6.1 Plus के लिए ज़ारी किया गया अपडेट 60.9 एमबी का है। Nokia 8 का अपडेट 78.5 एमबी का है। यह अपडेट जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा कुछ खास नहीं लाता है।

अच्छी बात यह है कि भारतीय मार्केट में Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। आप चाहें अपने Nokia 6.1 Plus या Nokia 8 में सेटिंग्स मेन्यू में जाकर अपडेट की जांच कर सकती है।
 
nokia

बीते हफ्ते HMD Global ने नोकिया 5 के लिए जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच रिलीज किया था। यह सिक्योरिटी पैच Nokia 5.1 Plus, Nokia 8.1 और Nokia 8 Sirocco को भी मिलने की खबर है।

सॉफ्टवेयर अपडेट से पहले नोकिया 6.1 प्लस को नया एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था। यह फोन में प्रो कैमरा मोड लेकर आया और साथ में डिस्प्ले नॉच छिपाने की सुविधा मिली। बीते महीने नोकिया 8 को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  2. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  3. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  4. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  5. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  6. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  8. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  10. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »