Nokia 2 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

Nokia 2 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 इस साल आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा
  • इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले होगा
  • फोन की तस्वीर लीक हुई है जिसमें ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दिख रहे हैं
विज्ञापन
नोकिया ने अभी तक नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन के लिए नोकिया के चिपसेट को लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी। और तभी नोकिया के बेहद किफ़ायती स्मार्टफोन Nokia 2 के बारे में पता चला था। Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन  अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

चीन की सोशल मीडिया साइट बायदू पर नोकिया 2 की एक लीक तस्वीर पोस्ट करने का दावा किया गया। इस तस्वीर से आने वाले नोकिया 2 के डिज़ाइन का पता चला है। हालांकि, इस तस्वीर में नोकिया 2 की तुलना नोकिया 3 से की गई है। इस लीक में भी दोहराया गया है कि नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर होगा। लेकिन इसी के साथ यह भी बताया गया है कि नोकिया 2 में इसी स्तर वाला एसडी210 दिया जा सकता है। तस्वीर में आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है और ना ही बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ज़्यादा किफ़ायती होने वाले नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद नहीं है। ख़ास बात है कि, नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं। बायदू लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने सार्वजनिक किया।

स्क्रीन साइज़ की बात करें तो नोकिया 2 में भी नोकिया 3 की तरह 5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। नोकिया 2 की ओवरऑल शेप की बात करें तो फोन ज़्यादा घुमावदार है, और इसकी तुलना पुराने लूमिया 620 से भी की गई है। फोन में नोकिया 3 की तरह ही रियर होने की ख़बरें हैं।

फिलहाल, पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पेश किए जाने का इंतज़ार है। नोकिया 8 को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में क्रमशः स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS के CEO को पिछले वित्त वर्ष में मिला 25 करोड़ रुपये, COO को 26 करोड़ रुपये का पैकेज
  2. भारतीय नौसेना के लिए चुनौती बन सकता है चीन का पहला सुपर कैरियर
  3. WhatsApp के डिजाइन में बदलाव, ज्यादा डार्क मोड, री-डिजाइन नेविगेशन!
  4. Moto G Stylus 5G (2024) फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Poco F6 Pro होगा Redmi K70 का रिब्रांडेड वर्जन, Xiaomi ने गलती से किया खुलासा
  6. WhatsApp कर रहा कैमरा जूम कंट्रोल और स्टीकर क्रिएशन शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग
  7. Akshaya Tritiya 2024: ऐसे खरीदें ऑनलाइन गोल्ड
  8. Samsung Galaxy F55 5G भारत में 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 17 मई को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Vivo Y28 4G में होगी 6000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग! यहां हुआ खुलासा
  10. Uber के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »