Moto C2 होगा कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन, जानकारी लीक

Motorola का नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन जल्द दस्तक दे सकता है। नई जानकारियां सामने आ रही हैं कि मोटो सस्ते...

Moto C2 होगा कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन, जानकारी लीक

Moto C2

विज्ञापन
Motorola का नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन जल्द दस्तक दे सकता है। नई जानकारियां सामने आ रही हैं कि मोटो सस्ते एंड्रॉयड गो फोन लाने पर विचार कर रही है।  संभवत: यह Moto C2 हो सकता है। स्मार्टफोन के बजट फोन होने की उम्मीद है, जिसमें 1 जीबी रैम और 2100 एमएएच की बैटरी होगी। इस हैंडसेट की जगह-जगह सर्टिफिकेशन के दौरान तस्वीरें लीक हुई हैं। Moto C2 दरअसल एफसीसी पर देखा गया है, जिसे सबसे पहले नैशविल चैटर क्लास ने रिपोर्ट किया है।

रिपोर्ट से इतर, इस स्मार्टफोन के पहले भी कई वेरिएंट देखे जा चुके हैं, जो कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुए थे। इनमें है XT1920-15, XT1920-16, XT1920-18 और XT1920-19. XT1920-15 के पश्चिमी यूरोप बाज़ार में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, XT1920-16 यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका में आ सकता है। आखिरी के दो वेरिएंट लैटिन अमेरिका में सिंगल सिम व डुअल सिम वेरिएंट के तौर पर आ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन पर जाएं तो Moto C2 में 1 जीबी रैम होंगे, 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया जाएगा। फोन को पावर देगी 2000/2100 एमएएच की बैटरी। साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट होगा। इस बजट फोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है।

 Motorola One Power की अफवाहों पर जाएं तो कहा गया है कि यह एक मिड रेंज फोन होगा, जिसमें शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होकर आने की उम्मीद है। फोन को पावर देगी 3780 एमएएच की बैटरी। साथ ही स्मार्टफोन में है डुअल रियर कैमरा, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto, Moto C2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस
  2. OnePlus Nord CE 4 लॉन्‍च से 12 दिन पहले दिखा गीकबेंच पर! क्‍या होगा खास? जानें
  3. Realme Q5 Carnival Edition फोन 12GB RAM, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाए 22 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, क्‍या काम करेंगे? जानें
  5. Xiaomi MIX Flip के फीचर्स हुए लीक, जानें सबकुछ
  6. 100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Google ने Doodle के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष Nowruz 2024, जानें इतिहास
  8. Honor Band 9 हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...
  10. Poco का पहला टैबलेट जल्द हो सकता है लॉन्च, यूरोपियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »