Xiaomi के इन 30 स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा मीयूआई 9.5 अपडेट

शाओमी ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम को रोलआउट करने की जानकारी दी। यह अपडेट कंपनी की रेडमी, मी मिक्स और मी मैक्स सीरीज़ के फोन के लिए जारी किया गया है।

Xiaomi के इन 30 स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा मीयूआई 9.5 अपडेट

Xiaomi Mi Mix 2

ख़ास बातें
  • मीयूआई 9.5 अपडेट ओवर द एयर तरीके से ही जारी किया जाएगा
  • बता दें कि मीयूआई 9.5 अपडेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है
  • अपडेट कंपनी की रेडमी, मी मिक्स और मी मैक्स सीरीज़ के फोन के लिए जारी
विज्ञापन
शाओमी ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम को रोलआउट करने की जानकारी दी। यह अपडेट कंपनी की रेडमी, मी मिक्स और मी मैक्स सीरीज़ के फोन के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने आने वाले हफ्तों में अन्य फोन के लिए भी MIUI 9.5 की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है। मीयूआई 9.5 अपडेट ओवर द एयर तरीके से ही जारी किया जाएगा। शाओमी ने यह भी बताया है कि वह जल्द ही कंपनी के पोर्टफोलियो के अन्य फोन के लिए अपडेट जारी करेगी। बता दें कि मीयूआई 9.5 अपडेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

मीयूआई फोरम पर जारी किए गए पोस्ट में शाओमी ने Redmi Note 3 Special Edition, Redmi Note 3 (Qualcomm प्रोसेसर), Redmi Note 4 (Qualcomm प्रोसेसर)/ Redmi Note 4X, Mi Max और Mi Max Prime के लिए स्टेबल MIUI 9.5 रॉम अपडेट करने की जानकारी दी है। यह अपडेट धीरे-धीरे इन हैंडसेट के लिए ओटीए के तौर पर जारी कर दिया जाएगा। इस पोस्ट में Redmi 3S, Redmi 4A, Redmi 4 Prime और Redmi Note 4 (मीडियाटेक) के लिए अपडेट को मार्च महीने के आखिर तक जारी करने की बात कही गई है।

Redmi Note 5A/ Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 5A, Redmi 5, Redmi 5 Plus, Redmi Note 5, Mi Max 2, Mi 5, Mi 6, Redmi 4X और Mi MIX 2 को यह अपडेट अप्रैल महीने की शुरुआत में मिल जाएगा। वहीं, Mi 5s, Mi Note 2, Mi Note 3, Redmi Note 2, Redmi 3, Redmi 4, Mi 3, Mi 4, Mi MIX और Mi 5s Plus को अपडेट अप्रैल महीने के आखिर तक मिलेगा। फोरम पोस्ट में यह भी साफ-साफ लिखा है कि अपडेट को लेकर यह अनुमानित वक्त है और कई वजहों से इसमें बदलाव भी संभव है।"

इस हफ्ते ही कुछ यूज़र ने जानकारी दी थी कि उन्हें रेडमी नोट 4 हैंडसेट में मीयूआई 9.5 स्टेबल रॉम का नाइटली बिल्ड मिला है। फरवरी का सिक्योरिटी पैच, नोटिफिकेशन शेड और क्विक रिप्लाई फीचर, इस अपडेट का हिस्सा हैं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों को Jio का तोहफा! इन रास्तों पर मिलेगा 1 Gbps स्पीड वाला 5G नेटवर्क
  2. Rockrider E FEEL 700S: Decathlon की नई इलेक्ट्रिक साइकिल बिना पैडल लगाए चलती है 90 किलोमीटर!
  3. Audi Q3 और Q3 Sportback के Bold Edition 54.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुए लॉन्च, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
  4. Oppo Find X8 सीरीज MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ इसी साल होगी लॉन्च!
  5. Vivo X Fold 3 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
  6. Tata Ace EV 1000: 161 Km रेंज वाला मिनी ट्रक उठा सकता है 1 टन वजन, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Realme Buds Air 6, Buds Air 6 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ इन फीचर्स से लैस
  9. Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की शुरू हुई डिलीवरी
  10. TCS के CEO को पिछले वित्त वर्ष में मिला 25 करोड़ रुपये, COO को 26 करोड़ रुपये का पैकेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »