लेनोवो वाइब के4 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट मिलना शुरू

लेनोवो ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वाइब के4 नोट के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने लेनोवो के3 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था।

लेनोवो वाइब के4 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वाइब के4 नोट के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने लेनोवो के3 नोट में एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। के4 नोट में अब ओटीए अपडेट के जरिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो मिलना शुरू हो गया है।

चीनी कंपनी ने इस अपडेट का ऐलान अपने ट्विटर लेनोवो इंडिया के अकाउंट पर किया। कंपनी ने #KillerNote2016 हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ''K4 नोट ओनर्स, हम आज से एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी कर रहे हैं। ''

लेनोवो वाइब के4 नोट भारत में कंपनी के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक रहा है। नए एंड्रॉयड के बाद इस स्मार्टफोन में की सारे नए फीचर जुड़ जाएंगे। इस फीचर में नया बदला हुआ ऐप परमिशन, गूगल नाउ ऑन टैप, डोज़, एडॉप्टेबल स्टोरेज आदि शामिल हैं।
 

इससे पहले लेनोवो ने हाल ही में के3 नोट, ए7000और वाइब पी1 स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। अब इस लिस्ट में के4 नोट भी शामिल हो गया है। यह अपडेट अभी जारी किया गया है और हो सकता है आपके डिवाइस में एक ओटीए नोटिफिकेशन आने में थोड़ा समय लगे। लेकिन अगर आप एंड्रॉयड मार्शमैलो को अपने डिवाइस में अभी अपेडट करना चाहते हैं तो अपने हैंडसेट के सेटिंग मेन्यू में जाकर मैनुअली चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि अमेज़न के साथ मिलकर अभी तक के4 नोट की कुल 6 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं। वहीं पॉपुलर वीआर हेडसेट की भी 1,50,000 यूनिट बिक चुकी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 15 को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें प्राइस
  2. iPhone यूजर्स को मिला WhatsApp का जबरदस्त सेफ्टी फीचर, यहां है इसे सेटअप करने का तरीका
  3. Firefox की Hero Lectro ने Rs 61,999 रुपये में लॉन्च की Muv-e इलेक्ट्रिक बाइक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. Nokia स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्‍च किया HMD Vibe फोन, जानें फीचर्स, कीमत
  5. Hyundai और Kia अगले साल लाएगी पहली भारत में तैयार इलेक्ट्रिक कार
  6. क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे लोग, Rs 1.64 लाख करोड़ पहुंचा खर्च
  7. KBC 2024 Registration : ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ सीजन का ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कल से, ऐसे करें रजिस्‍टर
  8. BMW ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक i5, सिंगल चार्ज में 516 किलोमीटर की रेंज
  9. Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर वाला सबसे पहला स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी यह कंपनी! Xiaomi, Oneplus, iQoo? जानें
  10. What is S-400 TRIUMF : भारत को अगले साल मिलेंगी ‘एस-400 ट्रायम्फ’ की 2 रेजिमेंट, क्‍या है यह? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »