ऐप्पल का आईओएस 9.3.3 डाउनलोड के लिए उपलब्ध

आईफोन और आईपैड इस्तेमाल करने वाला हर यूज़र बेसब्री से आईओएस 10 का इंतजार कर रहा है। इस बीच कंपनी ने चुपचाप अपने इन डिवाइस के लिए आईओएस 9.3.3 अपडेट जारी किया है।

ऐप्पल का आईओएस 9.3.3 डाउनलोड के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
आईफोन और आईपैड इस्तेमाल करने वाला हर यूज़र बेसब्री से आईओएस 10 का इंतजार कर रहा है। कंपनी ने इसे जून महीने में आयोजित डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में पेश किया था और इसे साल के अंत तक आम यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बीच कंपनी ने चुपचाप अपने डिवाइस के लिए आईओएस 9.3.3 अपडेट जारी किया है। नए आईओएस अपडेट में पुरानी कमियों को दूर किया गया है और यह बेहतर परफॉर्मेंस के दावे के साथ आता है।

यह डाउनलोड सभी आईफोन, आईपैड और आईपॉड मॉडल के लिए मुफ्त में उपलब्ध है जो आईओएस 9 को सपोर्ट करते हैं। इनमें पुराना आईफोन 4एस, आईपैड 2 और फर्स्ट जेनरेशन आईपैड मिनी भी शामिल है। आईओएस 9.3.3 अपडेट ओवर-द-एयर उपलब्ध है। इसके लिए यूज़र को (Settings -> General -> Software Update) में जाना होगा। पीसी व मैक में आईट्यून्स में जाकर भी इसे अपडेट करना संभव है।

ध्यान रहे कि इससे पहले कंपनी ने 9.3.2 अपडेट को मई महीने में रिलीज किया था। इसके बाद कई 9.7 इंच के आईपैड प्रो डिवाइस के पूरी तरह से बंद हो जाने की भी खबरें आईं। जून महीने में कंपनी ने इस कमी को दूर करके नया अपडेट फिर से जारी किया। आईओएस 9.3.3 छोटा अपडेट है।

यूज़र बेसब्री से आईओएस 10 का इंतज़ार कर रहे हैं जो बड़े बदलाव के साथ आएगा। आईओएस 10 अपडेट के बाद मैसेजेज़ ऐप, लॉक स्क्रीन विजेट और ऐप्पल म्यूज़िक ऐप पूरी तरह से नए अंदाज में आ जाएंगे। अब यूज़र को थर्ड पार्टी ऐप में भी सिरी फ़ीचर मिलेगा। अपडेट के बाद फोटो ऐप, ऐप्पल न्यूज़ और ऐप्पल मैप्स बेहतर हो जाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS 10, iOS Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  3. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  4. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  5. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  6. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  7. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  8. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  9. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  10. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »