Huawei Nova 5 सीरीज़ के कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी

Huawei ने बीते महीने पुष्टि की थी कि Nova 5 सीरीज़ को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i के बारे में ही जानकारी सामने थी।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Huawei Nova 5 सीरीज़ के कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5i को हाल ही में TENAA के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था
  • हुवावे नोवा 5 प्रो को JingDong Mall पर लिस्ट किया गया है
  • हुवावे नोवा 5 की तस्वीरें सामने आई हैं
विज्ञापन
Huawei Nova 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी द्वारा Huawei Nova 5 और Huawei  Nova 5i को पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट से पहले हुवावे ने एक टीज़र वीडियो ज़ारी किया है जो इशारा देता है कि Huawei Nova 5 सीरीज़ के फोन बेहद ही ब्राइट कलर्स के साथ आएंगे। इसके अतिरिक्त Huawei Nova 5 Pro के नाम से एक स्मार्टफोन को नामी चीनी ई--कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त हुवावे नोवा 5 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। इसके अलावा तीनों ही वेरिएंट के प्रोसेसर को लेकर दावा किया गया है।

Huawei ने इस महीने ही पुष्टि की थी कि Nova 5 सीरीज़ को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i के बारे में ही जानकारी सामने थी। ताज़ा टीज़र से फोन के अलग-अलग कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। ये ब्राइट शेड्स के साथ आएंगे। फोन की बात करें तो Huawei Nova 5 के फीचर और स्पेसिफिकेशन रहस्य हैं। ताज़ा लीक के मुताबिक, Huawei Nova 5i में किरिन 710 प्रोसेसर, नोवा 5 में किरिन 810 प्रोसेसर और Nova 5 Pro में किरिन 980 प्रोसेसर होगा।
 
nova

Huawei Nova 5i को हाल ही में TENAA के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम होने का ज़िक्र है। इस फोन में चार रियर कैमरे और 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की बात कही गई है।

हुवावे नोवा 5 प्रो को JingDong Mall पर लिस्ट किया गया है। लेकिन इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन डाइलमा फॉरेस्ट, मिडसमर पर्पल, ब्राइट ब्लैक और कोरल ऑरेंज रंग में आएगा।

फोन में चार रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। अभी Huawei Nova 5 Pro के दो वेरिएंट वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं- 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी।

इसके अलावा हुवावे नोवा 5 की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट का पता चला है। Huawei Nova 5 में भी हुवावे नोवा 5 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं। इसी टिप्सटर ने फोन की हैंड्स ऑन तस्वीरें साझा की हैं। इसमें फोन का रियर पैनल नज़र आ रहा है जो ग्रेडिएंट फिनिश से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन में हुई रिकवरी, 94,900 डॉलर से ज्यादा का प्राइस
  2. OnePlus Nord CE 5 फोन 7100mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! कंपनी Lite वेरिएंट को कर सकती है स्किप
  3. Meizu Note 16 के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  4. स्लो WiFi और कमजोर सिग्नल का आसान इलाज, ये रहे 5 आसान हैक्स
  5. ZTE U60 Pro पॉकेट साइज 5G हॉटस्पॉट लॉन्च, 10000mAh बैटरी के साथ बन जाएगा पावर बैंक, जानें फीचर्स
  6. iQOO Z10 Turbo, Turbo Pro फोन 50MP कैमरा, 7620mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. OnePlus 13R के साथ 5499 रुपये के Buds 3 बिलकुल फ्री, 3 हजार का डिस्काउंट अलग से
  8. CMF Buds 2a, Buds 2 और Buds 2 Plus लॉन्च, 14 घंटे चलेगी बैटरी नहीं रहेगी बार बार चार्ज करने की टेंशन
  9. BSNL के 5G SIM की सिर्फ 90 मिनटों में की जाएगी होम डिलीवरी 
  10. टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक कार की पुरानी बुकिंग्स का दिया रिफंड, जल्द एंट्री का संकेत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »