चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में 28 फरवरी 2019 को अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Flipkart पर Redmi Note 7 का टीज़र किया गया है। फ्लिपकार्ट ने माइक्रोसाइट बनाई है जिससे इस बात का संकेत मिल रहा है रेडमी नोट 7 को Flipkart पर बेचा जाएगा। रेडमी नोट 7 की सीधी भिड़ंत Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy M30 से होगी।
Flipkart द्वारा बनाई
माइक्रोसाइट पर Redmi Note 7 के कुछ गौर करने वाले फीचर्स को दर्शाया गया है। फोन में ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन, स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंस और स्प्लैश प्रोटेक्शन है। इससे इस बात का संकेत मिलता है कि कम से कम यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट एवं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर बेचा जाएगा।
माइक्रोसाइट पर इस बात का जिक्र है कि
Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart के अलावा
Xiaomi ने भी अपनी वेबसाइट Mi.com पर भी
माइक्रोसाइट बनाई है। भारत में लॉन्च होने वाले
Redmi Note 7 वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर और 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है।
Xiaomi Redmi Note 7 की भारत में कीमत (संभावित)
भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,500 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,800 रुपये) है।
Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।