अल्काटेल गो फ्लिप लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ने अमेरिका में अपना नया फोन गो फ्लिप लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल गो फ्लिप एक स्मार्टफोन ना होकर एक बेसिक फोन है। अल्काटेल गो फ्लिप जैसा कि नाम से ज़ाहिर से यह फोन फ्लिप डिज़ाइन से लैस है। फोन के रियर पर एक कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ब्रांडिंग भी रियर पर दी गई है। इस फोन में ईमेल, वेब सर्फिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

अल्काटेल गो फ्लिप लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • अल्काटेल गो फ्लिप में 2.8 इंच ( 320×240 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • फोन को पावर देने के लिए 1,350 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
अल्काटेल ने अमेरिका में अपना नया फोन गो फ्लिप लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल गो फ्लिप एक स्मार्टफोन ना होकर एक बेसिक फोन है। अल्काटेल गो फ्लिप को अमेरिका के टी-मोबाइल से 3 डॉलर (करीब 194 रुपये) की डाउन पेमेंट के साथ 24 महीने के कॉन्ट्रेक्ट पर 3 डॉलर (करीब 194 रुपये) प्रति माह के दाम में खरीदा जा सकता है। यानी फोन के लिए कुल 75 डॉलर (करीब 4, 800 रुपये) चुकाने होंगे।

अल्काटेल गो फ्लिप जैसा कि नाम से ज़ाहिर से यह फोन फ्लिप डिज़ाइन से लैस है। फोन के रियर पर एक कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ब्रांडिंग भी रियर पर दी गई है। इस फोन में ईमेल, वेब सर्फिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।

अल्काटेल गो फ्लिप में 2.8 इंच ( 320×240 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 521 एमबी रैम है।  इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

गो फ्लिप फोन में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 1,350 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 6.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 11 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/यू, यूएसबी, और ब्लूटूथ 3.0, जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। अल्काटेल गो फ्लिप का वज़जन करीब 116 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  2. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  3. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  4. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
  5. Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी
  6. Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स
  7. चाइना टेलीकॉम ने सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया Zhenqing 20, सिंगल चार्ज में दो हफ्ते चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Nord CE 4 की कीमत हुई लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. JLab Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ 45 घंटे चलेगी बैटरी
  10. Vivo T3 5G 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »