Lev Landau Google Doodle: लेव लांडाउ से जुड़ी कुछ अहम बातें

Lev Landau’s 111st Birthday Google Doodle: लेव लांडाउ को याद करते हुए गूगल डूडल बनाया गया है। आखिर लेव लांडाउ कौन थे, आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Lev Landau Google Doodle: लेव लांडाउ से जुड़ी कुछ अहम बातें

Lev Landau Google Doodle: लेव लांडाउ से जुड़े कुछ अहम पहलू

ख़ास बातें
  • लेव लांडाउ (Lev Landau) एक भौतिक वैज्ञानिक थे
  • भौतिक विज्ञान में लेव लांडाउ ने कई खोज की थीं
  • 1962 में Lev Landau को मिला था नोबेल पुरस्कार
विज्ञापन
लेव लांडाउ (Lev Landau) के 111वें जन्मदिवस के मौके पर Google ने उन्हें याद करते हुए गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लेव लांडाउ (Lev Landau's 111st Birthday Google Doodle) एक भौतिक वैज्ञानिक थे। 20वीं सदी में लेव लांडाउ ने भौतिक विज्ञान में कई खोज की थीं। आइए आपको लेव लांडाउ (Lev Landau) के जीवनकाल के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं। लेव लांडाउ बचपन में बहुत शांत और शर्मीले स्वभाव के थे। विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में वह काफी प्रतिभाशाली छात्र थे।

लेव लांडाउ का जन्म 22 जनवरी सन् 1908 में अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुआ था। बचपन में उन्हें विज्ञान एवं गणित विषय में काफी रुचि थी। Lev Landau की मां पेश से डॉक्टर और उनके पिता ऑयल कंपनी में इंजीनियर थे। 13 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली थी। यह बात शायद ही आप जानते होंगे कि उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था।  
 

लेव लांडाउ (Lev Landau Quotes)

1) 'Most important part of doing physics is the knowledge of approximation'
2) 'Product of optimism and knowledge is a constant'
3) 'Money is in the exponent. And exponent needs to be calculated precisely'
 

लेव लांडाउ (Lev Landau) की जिदंगी से जुड़ी कुछ अहम बातें

1) 13 वर्ष की आयु में स्कूल की पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने सन् 1924 में लेनिनग्रेड यूनिवर्सिटी में भौतिक विज्ञान में दाखिला लिया था। 21 साल की उम्र में Lev Landau ने अपनी पीएचडी पूरी कर ली थी। लेव लांडाउ को रोकफेल्लर फेलोशिप भी प्राप्त हुई थी।

2) फेलोशिप के बाद लेव लांडाउ (Lev Landau) को कैंब्रिज, कोपेनहेगन और ज्यूरिख में रिसर्च फैसिलिटी देखने का अवसर प्राप्त हुआ था। सोवियत उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान करती थी. उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले नील्स बोहर के साथ पढ़ाई करने का सुनहार अवसर भी मिला था।

3) आइए अब आपको उनकी खोज के बारे में बताते हैं। लेव लांडाउ ने थिअरी ऑफ सेकंड ऑर्डर फेज ट्रैन्ज़िशन, थिअरी ऑफ फर्मी लिक्विड और डेन्सिटी मैट्रिक्स मेथड की खोज की थी।

4) कम तापमान पर तरल हीलियम के व्यवहार के अनुसंधान के लिए भौतिकी में लेव लांडाउ को 1962 में नोबेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसी के बाद वह काफी प्रसिद्ध हुए।

5) Lev Landau ने 1 अप्रैल सन् 1968 में मॉस्को शहर में अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  2. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  3. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
  4. Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी
  5. Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स
  6. चाइना टेलीकॉम ने सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया Zhenqing 20, सिंगल चार्ज में दो हफ्ते चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Nord CE 4 की कीमत हुई लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. JLab Studio Pro ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ 45 घंटे चलेगी बैटरी
  9. Vivo T3 5G 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »