KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद

Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार K.L. Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद

केएल सहगल को गूगल डूडल का नमन

ख़ास बातें
  • गूगल डूडल ने दी केएल सहगल को श्रद्धांजलि
  • हर महत्वपूर्ण दिन को डूडल के ज़रिए दर्शाती है गूगल
  • गूगल डूडल ने उकेरी सुपरस्टार केएल सहगल की तस्वीर
विज्ञापन
Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार KL Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था। उनके 114वें जन्मदिन के मौके पर Google ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। शानदार गायक होने के साथ-साथ सहगल ने अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने हुनर के दम पर उन्हें देश का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। साल 1935 में आई फिल्म 'देवदास' KL Saigal के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

Google Doodle के ज़रिए सहगल को एक माइक के सामने गाते हुए दिखाया है। Doodle में KL Saigal के पीछे कोलकाता भवनों की झलक भी देखी जा सकती है। Google का आज का डूडल जानी-मानी कलाकार विद्या नागराजन ने बनाया है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ था। अपने 15 साल से भी लंबे करियर में उन्होंने 185 से ज़्यादा गाने गाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बने।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद KL Saigal ने अपने 15 साल के करियर में कुल 36 फिल्मों में काम किया। इनमें उन्होंने 28 हिंदी फिल्में की जबकि 7 बंगाली फिल्मों में काम किया। इसमें प्रेसिडेंट, माई सिस्टर, जिंदगी, चांदीदास, भक्त सूरदास तानसेन खासा हिट रहीं। हालांकि इस दिग्गज कलाकार का महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बाद में वह लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश सहित कई दिग्गज गायकों के लिए प्रेरणा साबित हुए।

Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज का डूडल बनाया है। डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसमें वह गाना गा रहे हैं। उनकी तस्वीर के पीछे कोलकाता के कुछ तस्वीरें लगाई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्व में भारतीय फिल्मी दुनिया और बॉलीवुड का केंद्र कोलकाता होता था। बाद में इसकी धमक मुंबई के नाम होती चली गई। Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज को डूडल के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। Google डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, उसमें वह गाना गा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI के लिए NPCI का 30 करोड़ नए यूजर्स जोड़ने का टारगेट
  2. LG Xboom Buds: पॉपुलर अमेरिकन रैपर द्वारा ट्यू्न्ड TWS ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग
  4. OnePlus 13T Launch: 24 अप्रैल को आ रहा है OnePlus का 'छोटी' स्क्रीन वाला स्मार्टफोन
  5. Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की जल्द शुरू होगी डिलीवरी
  6. हर मंगलवार सिर्फ Rs 99 में मूवी, IMAX, 3D, 4DX सबकुछ सस्ता! जानें क्या है PVR INOX का यह ऑफर
  7. Acer Super ZX, Super ZX Pro भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. MG Motor की  Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, लॉन्च के 6 महीने में बिकी 20,000 यूनिट्स 
  9. Samsung की 'Big League' सेल में Rs 2 लाख तक का TV फ्री, जानें कौन से TV पर मिल रहे हैं डील्स
  10. 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 9, देखें पूरी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »