• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Winter Solstice 2018 Google Doodle: क्या होता है विंटर सोलस्टाइस? जानें, क्यों गूगल ने बनाया डूडल

Winter Solstice 2018 Google Doodle: क्या होता है विंटर सोलस्टाइस? जानें, क्यों गूगल ने बनाया डूडल

Winter Solstice 2018 Google Doodle: गूगल ने आज विंटर सोलस्टाइस 2018 पर गूगल डूडल तैयार किया है। डूडल को व्हाइट और ब्लू रंग के साथ विंटर थीम पर तैयार किया गया है।

Winter Solstice 2018 Google Doodle: क्या होता है विंटर सोलस्टाइस? जानें, क्यों गूगल ने बनाया डूडल

Winter Solstice, Google Doodle 2018: गूगल ने तैयार किया डूडल

ख़ास बातें
  • गूगल ने बनाया Winter Solstice 2018 पर डूडल
  • विंटर सोलस्टाइस का अर्थ है 'साल का सबसे छोटा दिन'
  • Winter Solstice 2018 एक लैटिन शब्द है
विज्ञापन
Google ने आज विंटर सोलस्टाइस (Winter Solstice 2018) पर गूगल डूडल तैयार किया है। विंटर सोलस्टाइस का अर्थ है 'साल का सबसे छोटा दिन'। हर वर्ष 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन Winter Solstice होता है। खास बात यह भी है कि आज सूरज से धरती काफी दूरी पर होती है, ऐसे में चांद की रोशनी ज्यादा समय तक रहेगी। Google Doodle on Winter Solstice 2018 को व्हाइट और ब्लू रंग के साथ विंटर थीम पर तैयार किया गया है। 21 दिसंबर को साल का सबसे ठंडा दिन भी कहा जाता है।

Winter Solstice पर बने Google Doodle में एक कार्टून है जो स्नोफॉल का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि कई देशों में आज के दिन को पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। चीन में आज Dongzhi पर्व को मनाया जाता है। इस दिन का उत्सव मनाते हुए लोग राइस बॉल्स का सेवन करते हैं। आयरलैंड में लोग Solstice से कुछ दिनों पहले न्यूग्रेंज यानी 5,000 साल पुराने कब्रिस्तान में एकत्रित होते हैं और फिर मकबरे पर पड़ने वाले सूर्योदय के प्रकाश की प्रतीक्षा करते हैं।

ये भी पढ़ें- Google ने डूडल बनाकर किया Bartolomé Esteban Murillo को याद, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Winter Solstice 2018 एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ है- 'सूरत स्थिर'। वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती अपने एक्सिस पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी है। कहा जाता है कि आज सूर्य कैप्रिकॉन सर्कल में पहुंचता है। क्या आप जानते हैं कि इस दिन का धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है कि इसे धनुमास का अंतिम दिन और वास्तवित संक्रांति के नाम से जाना जाता है और तकरीबन 1700 साल पूर्व इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाती थी।

ये भी पढ़ें- Arecibo Message Google Doodle: वो संदेश जो 44 साल पहले धरती से भेजा गया

Winter Solstice की तरह ही समर सोल्सटिस भी होता है। बता दें कि इस दिन रात छोटी और दिन बड़े होते हैं। आपके जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर Summer Solstice आता कब है। 21 जून के आसपास समर सोल्सटिस पड़ता है, ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान सूर्य का प्रकाश दक्षिणी गोलार्द्ध में कम और उत्तरी गोलार्द्ध पर अधिक पड़ता है। भारत जैसे उत्तरी गोलार्द्ध में बसे देशों में Winter Solstice को दिखाया गया है जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में समर सोल्सटिस दर्शाया जा रहा है। इस गोलार्द्ध में आज साल का सबसे लंबा दिन होता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  2. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  3. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  4. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च, सपोर्ट पेज लाइव!
  6. Redmi 13 5G की जानकारी सामने आई, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर
  8. HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट
  9. Article 370 OTT Release date : ‘धारा 370’ पर बनी यामी गौतम की फ‍िल्‍म कल हो रही इस ओटीटी पर रिलीज, जानें डिटेल
  10. Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »