Xiaomi का दावा, भारत में बेचे 20 लाख से ज़्यादा Mi Smart TV

Xiaomi ने फरवरी 2018 में भारत में पहला मी टीवी लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से 15 महीने में कंपनी 20 लाख स्मार्ट टेलीविज़न बेचने में सफल रही है।

Xiaomi का दावा, भारत में बेचे 20 लाख से ज़्यादा Mi Smart TV
ख़ास बातें
  • भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट का विस्तार अभी पूरी तरह से नहीं हुआ
  • बीते साल नवंबर महीने तक कंपनी ने 10 लाख स्मार्ट मी टेलीविज़न बेचे थे
  • भारतीय मार्केट में Xiaomi कुल 8 मी टीवी बेचती है
विज्ञापन
Xiaomi ने जानकारी दी है कि कंपनी भारतीय मार्केट में 20 लाख से ज़्यादा Xiaomi Mi TV बेचने में सफल रही है। याद रहे कि कंपनी ने भारत के टेलीविज़न मार्केट में फरवरी 2018 में कदम रखा था। सबसे पहले 55 इंच वाले Mi TV 4 मॉडल को पेश किया गया था। Xiaomi के स्मार्ट टेलीविज़न अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में मिलते हैं। स्मार्ट टेलीविज़न के अलावा Xiaomi भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन, ऑडियो प्रोडक्ट्स, मोबाइल एक्सेसरी, स्मार्ट होम डिवाइस, वियरेबल और लाइफस्टाइल जैसे कैटेगरी के प्रोडक्ट भी बेचती है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi ने फरवरी 2018 में भारत में पहला मी टीवी लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से 15 महीने में कंपनी 20 लाख स्मार्ट टेलीविज़न बेचने में सफल रही है। कंपनी ने आंतरिक आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया है। Xiaomi ने इससे पहले बीते साल नवंबर में 10 लाख स्मार्ट मी टेलीविज़न बेचने की जानकारी दी थी। इसके बाद कंपनी ने मात्र 6 महीने में 10 लाख यूनिट बेचे हैं।

कंपनी के मुताबिक, कंपनी के पोर्टफोलियो में Mi LED TV 4A Pro 43, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED TV 4A Pro 32 और Mi LED TV 4C Pro 32 सबसे लोकप्रिय है। कंपनी की वेबसाइट से जानकारी मिलती है कि भारतीय मार्केट में कंपनी कुल 8 मी टीवी बेचती है।

देखा जाए तो भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट का विस्तार अभी पूरी तरह से नहीं हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। शायद यही वजह है कि पिछले एक साल में कई कंपनियों ने भारतीय बाज़ार में किफायती स्मार्ट टीवी उतारे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi TV
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  2. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
  3. 323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. टेस्ला को बड़ा झटका, प्रॉफिट 50 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  5. iQoo Z9 सीरीज 6,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री
  8. Infinix GT 20 Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin और Ether में मामूली नुकसान
  10. Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »