WhatsApp यूज़र जल्द करेंगे तय, कौन जोड़ सकता है ग्रुप में

WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर अभी ऐप के आईफोन वर्ज़न तक सीमित है। इसके बारे में जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
WhatsApp यूज़र जल्द करेंगे तय, कौन जोड़ सकता है ग्रुप में
ख़ास बातें
  • ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे
  • यह फीचर “Privacy” सेक्शन का हिस्सा होगा
  • ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनने की सुविधा अब भी
विज्ञापन
WhatsApp इस्तेमाल करने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि चाहत के बिना भी किसी दूसरे शख्स द्वारा आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बना दिया जाता है। ऐसे में आपके पास ग्रुप को डिलीट करने का अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है। ऐसा लगता है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूज़र्स को हो रही इस दिक्कत का अंदाज़ा है। तभी व्हाट्सऐप में नया फीचर लाने की तैयारी चल रही है जिससे यूज़र आसानी से तय कर पाएंगे कि उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाया या नहीं। यह फीचर संभवत: इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। इसकी मदद से यूज़र तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ सकता है। इस फीचर की टेस्टिंग आईफोन पर चल रही है। यह टेस्ट फ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसे जल्द ही अगले बीटा अपडेट के ज़रिए आईफोन व्हाट्सऐप का हिस्सा बनाया जाएगा।

WhatsApp ग्रुप इनविटेशन फीचर अभी ऐप के आईफोन वर्ज़न तक सीमित है। इसके बारे में जानकारी WABetaInfo द्वारा दी गई। फीचर को जल्द ही ऐप के एंड्रॉयड वर्ज़न का हिस्सा बनाया जाएगा। हालांकि, ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल फंक्शन अभी इनएक्टिव स्टेट में है। क्योंकि अभी यह डेवलपमेंट स्टेज है। यह फीचर “Privacy” सेक्शन का हिस्सा होगा। WhatsApp आईफोन यूज़र Settings > Account > Privacy > Groups में जाकर इस फीचर की जांच कर सकते हैं।

ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे। यह तब एक्टिव होगा जब कोई व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन किसी यूज़र को ग्रुप में एड करने की कोशिश करेगा। पहला विकल्प “Everyone” होगा। इसमें कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकेगा। दूसरा ऑपशन होगा, “My Contacts”। इसमें यूज़र के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौज़ूद एडमिन ही उस यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। बाकी व्हाट्सऐप यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। यहां यूज़र रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है।

आखिर में विकल्प होगा- “Nobody”। इसे एक्टिव करने के बाद आपको कोई भी किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएगा। इसको इनेबल करने का मतलब है कि सभी ग्रुप एडमिन को किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। हालांकि, यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा। अगर इनवाइट एक्सपायर हो जाता है तो ऐसे में किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए यूज़र को एडमिन द्वारा फिर से इनविटेशन का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, यूज़र ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा अब भी बन सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Group Invitation

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 55 घंटे चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2 लॉन्च, IP55, IPX2 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  2. TCS पर लगा अमेरिकी वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप
  3. Honor का GT Pro अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम, 120Hz OLED डिस्प्ले वाला Moto Book 60 लैपटॉप, जानें कीमत
  5. PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें
  6. Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
  7. Oppo A5 Pro 5G भारत में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! डिजाइन भी हुआ लीक
  8. Flipkart ने खत्म किया Work From Home, अब हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना होगा!
  9. itel ने मात्र 10 हजार रुपये में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ itel A95 5G किया लॉन्च
  10. Realme अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी 14T, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »