यह कीबोर्ड ऐप आपको बना देगा 'शेक्सपियर'

स्विफ्टकी ने गुरुवार को एंड्रॉयड के लिए नया कीबोर्ड ऐप पेश किया। इसका इस्तेमाल करके यूज़र विलियम शेक्सपियर के अंदाज में टेक्स्ट कर पाएंगे। इसका नाम शेकस्पीक रखा गया है।

यह कीबोर्ड ऐप आपको बना देगा 'शेक्सपियर'
विज्ञापन
स्विफ्टकी ने गुरुवार को एंड्रॉयड के लिए नया कीबोर्ड ऐप पेश किया। इसका इस्तेमाल करके यूज़र विलियम शेक्सपियर के अंदाज में टेक्स्ट कर पाएंगे।  इसका नाम शेकस्पीक रखा गया है और इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप प्रिडिक्टिव कीबोर्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शेक्सपियर के अंदाज में किसी भी वाक्य को पूरा करता है।

2016, शेक्सपियर की पुण्यतिथि का 400वां साल होगा। ज्ञात हो कि इस महान नाटककार ने 23 अप्रैल 1616 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ऐप को 2008 में गठित टेक्नोलॉजी कंपनी स्विफ्टकी द्वारा बनाया गया है। यह लंदन के लिए बनाया गया टूरिज्म कैंपेन का हिस्सा है।
 
shakespeak app screenshot

स्विफ्टकी में काम करने वाले कर्मचारियों ने शेकपीक को डिजाइन करने से पहले विलियम शेक्सपियर के सभी रचनाओं को ध्यान से पढ़ा। यूज़र इस कीबोर्ड को इस्तेमाल करते वक्त आसानी से शेक्सपियर वाले अंदाज में "thou", "thee" और "thy" का इस्तेमाल कर पाएंगे।

बाकी काम इस ऐप में मौजूद प्रिडिक्टिव टेक्नोलॉजी कर देगी। अंत में यूज़र को शेक्सपियर के अंदाज में लिखा हुआ वाक्य मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर यूज़र "To be" लिखते हैं तो ऐप अपने आप ही वाक्य को "or not to be, that is the question" से पूरा करने का सुझाव देगा। "All the" टाइप करने पर "world's a stage, and all the men and women merely players" लिखने का सुझाव मिलेगा।

स्विफ्टकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शेक्सपियर ने एक अलग ही अंदाज में भाषा को आम आदमी तक पहुंचाया। अब हम उनके इस अनोखे और कालजयी अंदाज को स्मार्टफोन कीबोर्ड के जरिए पा सकते हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, ShakeSpeak, Shakespeare, SwiftKey
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों को Jio का तोहफा! इन रास्तों पर मिलेगा 1 Gbps स्पीड वाला 5G नेटवर्क
  2. Rockrider E FEEL 700S: Decathlon की नई इलेक्ट्रिक साइकिल बिना पैडल लगाए चलती है 90 किलोमीटर!
  3. Audi Q3 और Q3 Sportback के Bold Edition 54.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुए लॉन्च, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
  4. Oppo Find X8 सीरीज MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ इसी साल होगी लॉन्च!
  5. Vivo X Fold 3 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
  6. Tata Ace EV 1000: 161 Km रेंज वाला मिनी ट्रक उठा सकता है 1 टन वजन, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. Realme Buds Air 6, Buds Air 6 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ इन फीचर्स से लैस
  9. Ola Electric के सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की शुरू हुई डिलीवरी
  10. TCS के CEO को पिछले वित्त वर्ष में मिला 25 करोड़ रुपये, COO को 26 करोड़ रुपये का पैकेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »