Jio TV ऐप को मिले अपडेट के साथ जुड़ा ये नया फीचर

Jio TV के एंड्रॉयड ऐप को अपडेट किया गया है, अपडेट के साथ ऐप में अब नया फीचर जोड़ दिया गया है। जानें इसके बारे में।

Jio TV ऐप को मिले अपडेट के साथ जुड़ा ये नया फीचर

Jio TV ऐप को मिले अपडेट के साथ जुड़ा ये नया फीचर

विज्ञापन
Jio TV के एंड्रॉयड ऐप को अपडेट किया गया है, अपडेट के साथ ऐप में अब डार्क मोड फीचर को जोड़ दिया गया है। कुछ समय पूर्व Reliance Jio ने Jio Cinema ऐप के लिए भी डार्क मोड फीचर को जारी किया था। अपडेटेड जियो टीवी ऐप कुछ यूआई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है, कुछ समय पहले जियो टीवी के एंड्रॉयड ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट को जोड़ा गया था।

जियो टीवी ऐप के वर्जन 5.8.0 में डार्क मोड को जोड़ा गया है जिसे स्क्रीन के बायीं और दिए तीन डॉट मैन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स में जाकर ऐनेबल किया जा सकता है। फीचर के ऐनेबल होने के बाद व्हाइट बैकग्राउंड ग्रे में बदल जाएगा और ब्लैक फोंट भी सफेद रंग में दिखेगा जिससे आंखों पर ज्यादा तनाव ना पड़े। खासतौर से सेटिंग्स सेक्शन में यूआई इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा।

अपडेटेड जियो टीवी ऐप को गूगल प्ले के माध्यम से रोल आउट किया जा रहा है। गूगल प्ले पर आधिकारिक चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट कई बग फिक्स और परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। ऐप एंड्रॉयड 4.4 से ऊपर के सभी डिवाइस को सपोर्ट करता है और इसका साइज़ 23 एमबी है।

आप गूगल प्ले से सीधे जियो टीवी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एपीके मिरर पर भी एपीके फाइल उपलब्ध है। इस लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया था। याद करा दें कि अप्रैल में जियो टीवी ऐप में चार नए एक्सक्लूसिव एचडी चैनल जोड़े गए थे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio TV app, Jio TV, Reliance Jio, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Flip के फीचर्स हुए लीक, जानें सबकुछ
  2. 100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Google ने Doodle के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष Nowruz 2024, जानें इतिहास
  4. Honor Band 9 हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. IPL 2024: CSK vs RCB की टिकट बुकिंग हुई शुरू, कीमत से लेकर टाइमिंग तक, जानें सब कुछ...
  6. Poco का पहला टैबलेट जल्द हो सकता है लॉन्च, यूरोपियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखी लिस्टिंग
  7. LinkedIn पर जॉब सर्च करते हुए खेल सकेंगे गेम, कर्मचारियों के स्कोर से मिलेगी कंपनी को रैंक!
  8. OnePlus ने भारत में TV और Monitor बिजनेस को कहा गुडबाय? वेबसाइट से हटाए गए सभी मॉडल
  9. भारत बनेगा EV मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी ताकत: PM नरेन्द्र मोदी
  10. Infinix Note 40 और Note 40 Pro 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »