गूगल प्ले पर 'फैमिली शेयरिंग' के जरिए बचाएं पैसे

गूगल ने पिछले साल दिसंबर में अपनी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए फैमिली प्लान लॉन्च किया था। अब इस प्लान ने काम करना शुरू कर दिया है और गूगल प्ले पर अब आप अपनी फैमिली को सपोर्ट कर कुछ पैसे बचा सकते हैं।

गूगल प्ले पर 'फैमिली शेयरिंग' के जरिए बचाएं पैसे
विज्ञापन
गूगल ने पिछले साल दिसंबर में अपनी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए फैमिली प्लान लॉन्च किया था। अब इस प्लान ने काम करना शुरू कर दिया है और गूगल प्ले पर अब आप अपनी फैमिली को सपोर्ट कर कुछ पैसे बचा सकते हैं। फैमिली प्लान के तहत गूगल प्ले पर यू़ज़र म्यूजिक साझा कर सकते हैं।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी, अपने परिवार के साथ गूगल प्ले पर 14.99 डॉलर का फैमिली प्लान लेना होगा। इस प्लान को लेने के बाद यूज़र परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों के साथ ऐप और गेम (सिर्फ एंड्रॉयड पर ही), मूवी, टीवी शो मुफ्त में साझा कर सकते हैं।

गूगल की इस सर्विस में एक अकाउंट 'फैमिली मैनेजर' की तरह काम करता है और इसमें पांच दूसरे सदस्य हो सकते हैं। गूगल प्ले पर खरीदारी के लिए एक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है और यह कार्ड मैनेजर के अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए सभी सदस्यों और मैनेजर को एक देश में होना चाहिए। इसके अलावा आप एक समय में एक फैमिली ग्रुप के ही सदस्य हो सकते हैं। गूगल एक साल मे एक बार ग्रुप स्विच करने की अनुमति भी देता है।

फिलहाल गूगल की यह सुविधा ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और यूएस में सपोर्ट करेगी। जल्द ही इस लिस्ट में कई और नाम शामिल होने की उम्मीद है। एक बार फैमिली ग्रुप के सदस्य होने पर आप गूगल प्ले से जो कुछ भी खरीदते हैं वो सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन आपके द्वारा पहले खरीदा गया कंटेट साझा नहीं किया जा सकता है।

सबसे जरूरी बात है कि, एक फैमिली ग्रुप के लिए आपको एंड्रॉयड पर प्ले म्यूजिक ऐप की जरूरत होगी। इसके साथ ही फैमिली ग्रुप को मैनेज भी किया जा सकता है। आप चाहें तो फैमिली ग्रुप को डिलीट कर सकते हैं और फैमिली मेंबर में बदलाव के साथ पेमेंट के तरीके को भी बदल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google play, music, app, Google play Family plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 10 VI आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया नया फोन से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वर्टिकल एयर कंडीशनर, हवा से बैक्टीरिया को भी हटाता है!
  3. Black Shark ने लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच GS3, AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी लाइफ जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  4. जनवरी से अप्रैल… दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 80 हजार लोगों को नौकरी से निकाला
  5. Apple का iPhone 15 Pro Max बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  6. Realme के GT Neo 6 में होगा Snapdragon 8s Gen 3
  7. Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 8GB रैम और Android 14 के साथ आएगा HMD का अपकमिंग फोन!
  8. कई पॉपुलर Android ऐप्स को फोन में रखना हो सकता है खतरनाक! Microsoft ने Google को किया सचेत
  9. ओला इलेक्ट्रिक का दमदार परफॉर्मेंस, मार्केट शेयर 52 प्रतिशत पर पहुंचा
  10. 20000mAh, 10000mAh बैटरी के साथ Samsung Power Bank लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »