• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब नए अंदाज में दिखेंगे नोटिफिकेशन

गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब नए अंदाज में दिखेंगे नोटिफिकेशन

एंड्रॉयड ऑटो अपडेट और नेक्सस स्मार्टफोन के लिए अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट फैक्ट्री इमेज जारी करने के बाद अब गूगल ने अपने गूगल मैप्स ऐप्लिकेशन के लिए नया अपडेट शुरू कर दिया है।

गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब नए अंदाज में दिखेंगे नोटिफिकेशन
विज्ञापन
एंड्रॉयड ऑटो अपडेट और नेक्सस स्मार्टफोन के लिए अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट फैक्ट्री इमेज जारी करने के बाद अब गूगल ने अपने गूगल मैप्स ऐप्लिकेशन के लिए नया अपडेट शुरू कर दिया है। गूगल मैप्स के एंड्रॉयड यूजर अब वर्जन9.22 से वर्जन9.23 अपडेट कर कई सारे नए फीचर देख सकते हैं।

पहला नया फीचर है नया नेविगेशन नोटिफिकेशन जिससे गूगल मैप्स देखने में पूरी तरह से बदल गया है। इससे पहले जहां नेविगेशन नोटिफिकेशन व्हाइट बैकग्राउंड के साथ ब्लैक और ग्रे कलर में जानकारी देता था अब ग्रीन बैकग्राउंड के साथ आपको यह जानकरी मिलेगी।

गूगल मैप्स वी9.23 से यूजर को अपने हिसाब से नोटिफिकेशन चुनने की सुविधा भी होगी। किसी जगह से जुड़े सवाल, नोटिफेकशन एडिट, फोटो शामिल करने के लिए, आसपास के इवेंट के ट्रैफिक और टाइमलाइन नोटिफिकेशन (किसी लोकेशन पर रुकने के बाद यह नोटिफिकेशन दिखता है) के लिए नोटिफिकेशन को टॉगल ऑन और ऑफ किया जा सकता है।

इसके साथ ही गूगल मैप्स पर लोकेशन रिव्यू के लिए अब रिव्यू लिस्ट से ही कोई तस्वीर भी पोस्ट की जा सकती है।

इससे पहले गूगल मैप्स ने ऑफलाइन सेटिंग स्क्रीन में 'ऑटोमैटिकली डाउनलोड ऑफलाइन एरिया' का विकल्प दिया था। गूगल मैप्स वी9.23 अपडेट सभी यूजर तक पहुंचने में थोड़ा समय लेगा। हालांकि, फिलहाल एपीकेमिरर वेबसाइट से एपीके फाइल मैनुअली डाउनलोड कर गूगल मैप्स को इंस्टॉल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App Update, Apps, Google, Google Maps, Google Maps Update, Update
गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Ear 3 TWS ईयरफोन जल्द होंगे लॉन्च! कंपनी ने शेयर किया टीजर
  2. 6GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले बजट स्मार्टफोन Poco C61 की सेल आज से शुरू, यहां से खरीदें
  3. OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
  5. Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
  6. Ather Rizta ई-स्कूटर में नहीं मिलेगा स्पीकर, लेकिन कंपनी लॉन्च कर रही है एक स्मार्ट हेलमेट
  7. Realme C65 फोन 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, Galaxy S22 जैसा है डिजाइन!
  8. 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!
  9. Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी
  10. Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »