फेसबुक मैसेंजर ऐप से अब ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे आप

अब फेसबुक मैसेंजर यूज़र किसी ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे। लेकिन कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं।

फेसबुक मैसेंजर ऐप से अब ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे
  • कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं
  • सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
विज्ञापन
फेसबुक ने हाल में अपने मैसेंजर ऐप के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किया था। नया डिज़ाइन ज़्यादा कैमरा-केंद्रित था और 3डी मास्क व टेक्स्ट पर आधारित आर्टवर्क जैसे फ़ीचर को भी इसका हिस्सा बनाया गया था। अब कंपनी ने एक ऐसा फ़ीचर दिया है जो ऐप में ग्रुप वीडियो कॉल में बेहद ही कारगर साबित होगा। इस फ़ीचर की मांग बहुत दिनों से थी जिसे अब सोशल मीडिया साइट ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए रोल आउट कर दिया है। इसे वेब वर्ज़न के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।

अब फेसबुक मैसेंजर यूज़र किसी ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे। लेकिन कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं। कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा, "जैसे ही कॉल पर 6 से ज़्यादा लोग जुड़ जाते हैं। सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।" ग्रुप वीडियो चैट शुरू करने से पहले यूज़र को किसी पुराने ग्रुप चैट या नए चैट में जाना होगा। इसके बाद दायीं तरफ टॉप में बने वीडियो आइकन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद सभी ग्रुप सदस्यों को नोटिफाई किया जाएगा। वे सिंगल टैप के ज़रिए वीडियो चैट का हिस्सा बन जाएंगे। फेसबुक ने कहा, "अगर यूज़र चाहें तो वे निजी तौर पर कुछ यूज़र या पूरे ग्रुप को कॉल भी कर सकते हैं।"

वहीं, द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सोशल मीडिया कंपनी एक ऐसा फ़ीचर पेश करने जा रही है जिसकी मदद से यूज़र अपने टेक्स्ट पोस्ट का रंग भी बदल पाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा करने के लिए यूज़र को स्टेटस बार पर टैप करना होगा। और इसके बाद अपनी पसंद के रंग को चुनना होगा। यह फ़ीचर लिंक, इमेज या वीडियो पोस्ट के लिए नहीं काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी
  2. OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
  3. Moto E14 में होगी 5000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग, TDRA सर्टिफिकेशन में दिखा फोन
  4. लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न
  5. Huawei का गजब डिवाइस, पॉकेट में रख लो, एक साथ 16 डिवाइस को देगा इंटरनेट
  6. Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ
  7. फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?
  8. Itel Super Guru 4G फीचर फोन YouTube और UPI सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
  9. AI Girlfriend: कौन होती है ये वर्चुअल गर्लफ्रेंड? कितनी बड़ी है AI-Dating की दुनिया? जानें सब कुछ...
  10. Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »